Get App

Delhi T3 Terminal : दिल्ली में T3 ने बनाया मुसीबतों का ‘रिकॉर्ड’, क्या हो रहा है और सुधार के लिए क्या कर सकते हैं?

Delhi T3 Terminal : भारत में घरेलू एयर ट्रैफिक कोविड के दौर से अभी तक के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। महीने के शुरुआती नौ दिन में सातवीं बार घरेलू यात्रियों की संख्या 4 लाख से ज्यादा हो गई। यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के साथ उनसे जुड़ी शिकायतें भी बढ़ गई हैं

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Dec 11, 2022 पर 12:44 PM
Delhi T3 Terminal : दिल्ली में T3 ने बनाया मुसीबतों का ‘रिकॉर्ड’, क्या हो रहा है और सुधार के लिए क्या कर सकते हैं?
दर्जनों लोग सोशल मीडिया पर दिल्ली और मुंबई से उड़ान भरने से पहले हर कदम पर लंबे इंतजार से जुड़ी शिकायतें कर रहे हैं

 AMEYA JOSHI

Delhi T3 Terminal : भारत में घरेलू एयर ट्रैफिक कोविड के दौर से अभी तक के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। महीने के शुरुआती नौ दिन में सातवीं बार घरेलू यात्रियों की संख्या 4 लाख से ज्यादा हो गई। यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के साथ उनसे जुड़ी शिकायतें भी बढ़ गई हैं। दर्जनों लोग सोशल मीडिया पर दिल्ली और मुंबई से उड़ान भरने से पहले हर कदम पर लंबे इंतजार से जुड़ी शिकायतें कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली की टी3 और मुंबई के टी2 देश के भीतर सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित और पुरस्कार हासिल करने वाले टर्मिनल हैं।

क्या है समस्या, क्या कहते हैं आंकड़े

टर्मिनल के अंदर जाने से लेकर सिक्योरिटी और इमिग्रेशन के लिए कतार तक सभी शिकायतें उन क्षेत्रों से जुड़ी हैं जो एयरपोर्ट ऑपरेटर्स (airport operators) के सीधे कंट्रोल में नहीं आती हैं। पैसेंजर्स एयरपोर्ट के भीतर लंबी कतारों की शिकायतें कर रहे हैं, जहां आईडी चेक औ टिकट चेक करना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें