गोवा पुलिस ने दिल्ली की एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। शिकायत दर्ज करने की वजह भी काफी हैरान करने वाली है। दरअसल दिल्ली की एक महिला ने फ्लाइट में यात्रा के दौरान अपने पालतू कुत्ते का पिंजरा खोल दिया। जिसके बाद प्लेन में मौजूद यात्रियों में डर का माहौल बन गया। अब गोवा पुलिस ने दिल्ली की अलीशा अधाना नाम की महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
