Dengue: देश में कोरोना वायरस महामारी का दौर भले ही खत्म हो गया है। लेकिन इसका खतरा अभी तक टला नहीं है। इस बीच देश में डेगू वायरस की एंट्री हो चुकी है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में डेंगू का कहर जारी है। डेंगू बेहद खतरनाक बीमारी है। इसके चलते इंसान की जान तक जा सकती है। डेंगू एडीज एजिप्ट प्रजाति के मच्छरों के काटने से फैलता है। ऐसे में इससे बचाव बेहद जरूरी है। डेंगू बुखार को आमतौर पर हड्डी तोड़ बुखार के नाम से भी जाना जाता है।
