Detox Drink: आमतौर बहुत से लोग सुबह उठते ही चाय पीते हैं। वहीं कुछ लोग कॉफी का सेवन करते है। जबकि सेहत के लिए सुबहह उठते ही पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। वैसे तो कई लोग सुबह-सुबह उठते ही गर्म पानी पीते हैं। वहीं, कुछ लोग सुबह गर्म पानी में नींबू का रस या शहद मिलाकर पीना पसंद करते हैं। इसके अलावा, आप सुबह खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक का पानी भी पी सकते हैं। अगर आप इस पानी को पीकर अपने दिन की शुरुआत करेंगे, तो हमेशा स्वस्थ रहेंगे।
इसके लिए आपको खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक को रातभर के लिए पानी में डालना होगा। फिर सुबह उठकर खाली पेट इस पानी को पीना होता है। इस पानी को पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। इससे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं।
खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक का पानी न सिर्फ सेहत, बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए रोजाना सुबह इस पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। आप चाहें तो पूरे दिनभर भी थोड़ा-थोड़ा करके इस पानी को पी सकते हैं। खीरे में 95 फीसदी से ज्यादा पानी होता है। यह आपके शरीर को गर्मी से राहत दिला सकता है। वहीं नींबू में मौजूद एसिडिक गुण पाचन शक्ति को दुरुस्त करने में मदद करता है। पुदीना से बॉडी को कूल रखने में मदद मिल सकती है। खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक का डिटॉक्स वॉटर आपका वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। इस पानी को पीने से फैट और कैलोरी बर्न होती है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है।
पेट और आंतों को स्वस्थ रखने के लिए भी आपको खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक का पानी पीना चाहिए। रोज सुबह खाली पेट इस पानी को पीने से पाचन शक्ति तेज हो जाती है। इससे पाचन-तंत्र मजबूत बनता है और पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं। इस पानी को पीने से गैस, अपच और कब्ज से छुटकारा मिल सकता है।
खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक का डिटॉक्स वॉटर पीने से स्किन खूबसूरत होने लगती है। इस पानी को पीने से बॉडी और त्वचा हाइड्रेट रहती हैं। इससे शरीर में जमा गंदगी बाहर निकलती है। इस पानी को पीने से मुंहासे दूर होते हैं। इसके साथ ही अगर स्किन में किसी तरह के दाम दाग-धब्बे हैं तो वो भी दूर हो जाते हैं।