Get App

इंडियन एविएशन सेक्टर 'बिल्कुल सुरक्षित', भारत आने वाली विदेशी एयरलाइंस में 16 दिनों में 15 बार आई खामी: DGCA

सरकार ने हाल ही में बताया था कि पिछले साल एक जुलाई से इस साल 30 जून तक विमानों में तकनीकी खराबी के कुल 478 मामलों की सूचना मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 31, 2022 पर 2:47 PM
इंडियन एविएशन सेक्टर 'बिल्कुल सुरक्षित', भारत आने वाली विदेशी एयरलाइंस में 16 दिनों में 15 बार आई खामी: DGCA
DGCA प्रमुख अरुण कुमार ने कहा है कि इंडियन एविएशन सेक्टर पूरी तरह सुरक्षित है और घबराने की कोई जरूरत नहीं

हाल के दिनों कई विमानों में लगातार तकनीकी एवं ऑपरेशनल गड़बड़ी के कारण उन्हें या तो रद्द कर दिया गया है या फिर उनकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घरेलू एयरलाइंस के समक्ष तकनीकी गड़बड़ियों के मुद्दे के बीच विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के प्रमुख अरुण कुमार (DGCA chief Arun Kumar) ने कहा है कि इंडियन एविएशन सेक्टर पूरी तरह सुरक्षित है और घबराने की कोई जरूरत नहीं।

अरुण कुमार ने रविवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हाल के हफ्तों में घरेलू विमानन कंपनियों को जिन तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, उनमें से कोई भी गड़बड़ी ऐसी नहीं थी, जिससे बड़ा खतरा पैदा होता। उन्होंने कहा कि भारत से ज्यादा विदेशी एयरलाइंस को तकनीकी गड़बड़ी का सामना करना पड़ा है। कुमार ने कहा कि इंडियन एविएशन सेक्टर पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें- Sanjay Arora: संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, राकेश अस्थाना की लेंगे जगह

उन्होंने कहा कि भारत में अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (ICAO) द्वारा निर्धारित सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। DGCA प्रमुख ने कहा कि पिछले 16 दिन के दौरान भारत आने वाली विदेशी एयरलाइंस को 15 बार तकनीकी गड़बड़ी से जूझना पड़ा है। मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि सामने आने वाली गड़बड़ियां नियमित प्रकार की समस्याएं हैं। सभी एयरलाइंस या विमानों के बेड़े को इनसे जूझना पड़ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें