Get App

Diabetes के लिए संजीवनी है बेलपत्र, कई गंभीर बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी, जानिए कैसे करें सेवन

Diabetes: बेलपत्र सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। इसके काढ़े का इस्तेमाल बड़ी से बड़ी बीमारियों को भगाने में बेहद कारगर है। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। बेलपत्र में विटामिन C काफी मात्रा में होता है, जो शरीर में इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Oct 19, 2023 पर 2:57 PM
Diabetes के लिए संजीवनी है बेलपत्र, कई गंभीर बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी, जानिए कैसे करें सेवन
Diabetes: बेलपत्र के सेवन से कई गंभीर बीमारियों की छुट्टी हो जाएगी।

Diabetes: बेलपत्र सिर्फ पूजा के काम ही नहीं आते हैं। बल्कि इसके कई और फायदे भी हैं। आयुर्वेद में बेल को औषधि के रूप में बताया गया है। बेलपत्र में मौजूद औषधीय गुणों की वजह से भगवान शिव को प्रिय हैं। शिव पुराण में बेल की बड़ी महिमा बताई गई है। आज हम आपको बेलपत्र के कुछ ऐसे गुणकारी फायदे बता रहे हैं। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इनके सेवन से कई गंभीर बीमारियों की छुट्टी हो जाएगी। कब्ज, डायबिटीज, दिल के मरीज, इम्यूनिटी के लिए काफी फायदेमंद हैं। खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए बेलपत्र किसी दवा से कम नहीं है।

बैलपत्र में कैल्शियम और फाइबर भरपूप मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही विटामिन A, C, B1 और B6 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी दिक्कतों से राहत मिलती है। इसके सेवन से लीवर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है बेलपत्र

डायबिटीज के मरीजों को अक्सर ब्लड शुगर लेवल हाई होने का खतरा बना रहता है। इसमें लैक्सटिव गुण पाए जाते हैं। जो इंसुलिन बनाने में मददगार होते हैं। इसलिए बेलपत्र के रोजाना सेवन से ब्लड शुगर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीज बेलपत्र का काढ़ा पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए पहले बेल के पत्तों को साफ करें और इसे पीस कर रस निकाल लें। अब इस रस को 1 कप पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें। छानकर इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें शहद मिला सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें