Diabetes Control: दुनियाभर में दालचीनी का इस्तेमाल मसाले के तौर पर किया जाता है। वहीं, आयुर्वेद में इसे औषधि माना गया है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इससे कई तरह की बीमारियों को भगाने में मदद मिलती है। दालचीनी डायबिटीज के लिए खासतौर से रामबाण दवा है। दालचीनी की चाय (cinnamon tea good for diabetes in hindi) फास्टिंग ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकती है। ये शुगर स्पाइक्स को रोकने और शरीर में इसके असर को कम करने में भी कारगर हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं। ब्लड शुगर को सामान्य रखना चाहते हैं, तो दालचीनी का सेवन जरूर करें।
