Diabetes Diet: देश में डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसका घटना और बढ़ना दोनों सेहत के लिए हानिकारक है। डायबिटीज से पीड़ित मरीज को प्यास अधिक लगती है। चीजें धुंधली दिखने लगती हैं। बार-बार पेशाब की समस्या होती है। इसके अलावा, वजन घटना, थकान, जख्म भरने में परेशानी भी होती है। यह एक लाइलाज बीमारी है। एक बार लग जाने के बाद ज़िंदगी भर साथ रहती है। इस बीमारी में बढ़ते शुगर को केवल कंट्रोल किया जा सकता है। शुगर को कंट्रोल में करने के लिए आप मिलेट राइस (Millet Rice) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
