Diabetes: आमतौर जब घरों में बासी रोटी बच जाती है तो घर के सदस्य इसे खाने से इनकार कर देते हैं। कभी-कभी बासी रोटियां जानवरों को खिला दी जाती हैं। ज्यादातर घरों का यही हाल रहता है। पर क्या आप जानते हैं बासी रोटी खाने से हमारे शरीर को बहुत से फायदे होते हैं। बासी रोटी डायबिटीज की दुश्मन है। इसे खाते ही ब्लड शुगर का लेवल नीचे गिरने लगता है। बासी रोटी खाने से पाचन शक्ति भी तेज होती है। बासी रोटी खाने से पेट संबंधित समस्याएं जैसे कि ऐसिडिटी, अपच, गैस, बदहजमी नहीं होती है।
डायबिटीज शरीर में कई तरह की समस्याओं की जड़ होती है। इसलिए यदि आपको या आपके घर में कोई डायबिटीज से पीड़ित है तो उन्हें दूध के साथ इसका सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है और आपको फायदा होता है।
ब्लड शुगर को कैसे कम करती है बासी रोटी?
12 घंटे तक हवा के संपर्क में रहने के बाद रोटी के स्वाद, बनावट और स्टार्च की संरचना में बदलाव आता है। स्टार्च रेसिस्टेंट फाइबर के रूप में काम करता है। जल्दी से ग्लूकोज में नहीं बदलता है। ताजी और बासी चपाती के बीच ग्लाइसेमिक इंडेक्स को लेकर भी बड़ा अंतर है। सबसे बड़ी बात बासी रोटी का ब्लड शुगर लेवल पर बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है। ऐसे में हाई ब्लड शुगर की समस्या से परेशान लोगों को बासी रोटी जरूर खाना चाहिए। इसके लिए बासी रोटी को ठंडे दूध में भिगोकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसका सेवन आप दिन में किसी भी समय कर सकते हैं।
बासी रोटी फाइबर से भरपूर होती है। ये पेट संबंधी दिक्कतों को दूर करने में मदद कर सकती है। अगर डाइजेशन खराब है तो बासी रोटी को दूध के साथ खाने से आपका डाइजेशन बेहतर बन सकता है। इससे अपच जैसी दिक्कतें दूर रह सकती है।
शरीर का तापमान नॉर्मल रखे
बासी रोटी खाने से शरीर का तापमान भी नॉर्मल रहता है। बासी रोटी को अगर गर्मी के दिनों में खाया जाए तो इससे हीट स्ट्रोक (लू) जैसी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है।
असमय खाना खाने और ऑफिस में घंटो तक बैठे रहने से एसिडिटी की समस्या अब आम हो गई है। कुछ लोग एसिडिटी से आराम पाने के लिए दवा का सहारा लेते हैं। लेकिन यह लंबे समय में फायदेमंद नहीं है। गेहूं की रोटी में पाया जाने वाला फाइबर आपकी पाचन शक्ति को मजबूत करता है। पेट की समस्याएं नहीं होती हैं। रोजाना सुबह दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करने से आपको एसिडिटी की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।