Credit Cards

Diabetes: दवाओं से नहीं कम हो रहा है Blood Sugar, घर बैठे करें ये उपाय, फौरन मिलेगा फायदा

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए सबसे जरूरी है कि अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। इसके साथ कई तरह के परहेज करने की भी जरूरत रहती है। कई लोगों का शुगर लेवल तमाम परहेज के बाद भी कंट्रोल नहीं होता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे हाई ब्लड शुगर की समस्या से काफी हद तक राहत दिला सकते हैं। इस बारे में सभी को जरूर जान लेना चाहिए

अपडेटेड Sep 26, 2023 पर 12:57 PM
Story continues below Advertisement
Diabetes: सहजन और एलोवेरा का सेवन करने से भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। अभी तक इसे जड़ से खत्म करने का कोई इलाज नहीं है। ऐसे में एक बार डायबिटीज होने पर आपको पूरी जिंदगी सतर्क रहने की जरूरत रहती है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खाने-पीने और लाइफस्टाइल का बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती है। ज्यादा लंबे समय तक भूखे नहीं रहना चाहिए। खाने में बिना स्टार्ज वाले फूड शामिल करना बेहतर होता है। इसके अलावा मीठा बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। पिछले कुछ दशकों में यह बीमारी तेजी से फैली है। हर उम्र के लोग इसका शिकार हो रहे हैं।

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है। जिसमें व्यक्ति का ब्लड शुगर हाई हो जाता है। ऐसा शरीर में इंसुलिन ना बनने या इंसुलिन रजिस्टेंस की वजह से हो सकता है। ब्लड शुगर हाई होने से शरीर के सभी अंग बुरी तरह प्रभावित होते हैं। इसे कंट्रोल न करने पर यह बीमारी धीरे-धीरे बॉडी को खोखला बना देती है। ऐसे में डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप आयुर्वेदिक दवाओं और घरेलू नुस्खों को भी अपना सकते हैं। अगर दवाओं के जरिए ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल नहीं हो रहा है तो हम आपको कुछ घरेलू टिप्स दे रहे हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल रहेगा।

डायबिटीज कंट्रोल करने के घरेलू उपाय


अलसी के बीज

अलसी के बीजों को डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए रामबाण माना जाता हैष अलसी के बीजों में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। अलसी के बीज लो ग्लाइसेमिक लोड वाले फूड्स में शुमार किए जाते हैं। इनका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही डाइजेशन की समस्या भी दूर हो जाती है। अगर रोज एक चम्मच अलसी के बीजों का सेवन किया जाए, तो शुगर लेवल को डेंजर जोन में जाने से रोका जा सकता है। अलसी के बीजों का सेवन दही में मिलाकर भी किया जा सकता है। इन बीजों का तेल भी शुगर के मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है।

Diabetes: इस जायकेदार चटनी से Blood Sugar फौरन होगा कंट्रोल, जानिए कैसे करें सेवन

एलोवेरा

पिछले काफी समय से आयुर्वेद में एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा रहा है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए भी एलोवेरा के जूस का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। एलोवेरा में हाइड्रोफिलिक फाइबर, ग्लूकोमानन और फाइटोस्टेरॉल जैसे तत्व पाए जाते हैं। जिससे ब्लड शुगर कम रहता है।

सहजन की पत्त‍ियों का रस भी है फायदेमंद

सहजन की पत्त‍ियों का रस भी डायबिटीज कंट्रोल करने में बहुत कारगर है। ड्रमस्ट‍िक की पत्त‍ियों को पीसकर उसे निचोड़ लें। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा।

नीम

नीम के पत्ते चबाने और रस पीने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। इसके अलावी नीम में एंटी-डायबिटिक गुण भी पाए जाते हैं। ये सभी तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।