Diwali 2024: आखिर कब है दिवाली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? यहां दूर करें अपने सारे कन्फ्यूजन

Diwali 2024 Date: दिवाली का त्योहार पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। लेकिन इस बार ज्यादातर लोगों के मन में यही कन्फ्यूजन है कि इस बार दिवाली कब है? 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब दिवाली मनाई जाएगी? यहां जानें कब है दिवाली

अपडेटेड Sep 27, 2024 पर 6:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ज्यादातर लोगों के मन में यही कन्फ्यूजन है कि इस बार दिवाली कब है? 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब दिवाली मनाई जाएगी?

Diwali 2024 Date: दिवाली का त्योहार पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। दिवाली पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और राम परिवार की पूजा का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि इनकी पूजा से घर में सुख-समृद्धि आती है और धन की बरकत होती है। लेकिन इस बार ज्यादातर लोगों के मन में यही कन्फ्यूजन है कि इस बार दिवाली कब है? 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब दिवाली मनाई जाएगी? यहां जानें कब है दिवाली।

दिवाली 2024 कब है?

पंचांग के अनुसार 2024 में दिवाली 01 नवंबर को मनाई जाएगी। कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 03:52 बजे से शुरू होगी और 01 नवंबर को शाम 06:16 बजे समाप्त होगी।

पूजा का शुभ मुहूर्त


01 नवंबर को दिवाली की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05:36 बजे से 06:16 बजे तक है। इस दौरान मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जा सकती है।

दिवाली पूजा विधि

सबसे पहले घर की सफाई करें।

पूजा की चौकी पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति रखें।

उन्हें फूल, रोली और चंदन अर्पित करें।

दीपक जलाएं और आरती करें।

फल और मिठाई का भोग लगाएं।

घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।

दीपक जलाने की परंपरा

इस दिन पांच दीपक जलाकर घर के मंदिर में रखें और फिर इन्हें घर के विभिन्न कोनों में रखें। इसे शुभ माना जाता है और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

GST पोर्टल पर सात साल से ज्यादा पुराने रिटर्न के डेटा उपलब्थ नहीं होंगे, टैक्सपेयर्स 30 सितंबर त

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।