Get App

Diwali 2023: दिवाली पर कब है लक्ष्मी पूजा का समय? इस टाइम जरूर जलाएं दीये

दिवाली का गहरा महत्व है क्योंकि यह अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दिवाली के लिए ज्यादातर सभी अपने घरों की सफाई करने और अपने दिलों से शिकायतों को साफ करने और नई शुरुआत करने का समय माना जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2023 पर 7:30 AM
Diwali 2023: दिवाली पर कब है लक्ष्मी पूजा का समय? इस टाइम जरूर जलाएं दीये
Diwali 2023: दिवाली के दौरान दीपक जलाने की परंपरा चली आ रही है।

Diwali 2023: भारत और दुनिया के कई हिस्सों में दिवाली बड़े रविवार 12 नवंबर को मनाई जाएगी। रोशनी के त्योहार के नाम से जानी जाने वाला ये त्योहार खुशियों का प्रतीक माना जाता है। ये धन और समृद्धि की तरफ इशारा करता है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। हिंदू संस्कृति के इतिहास के मुताबिक दिवाली की कार्तिक महीने के अमावस पर मनाई जाती है। इस त्यौहार की जड़ें भारत के प्राचीन ग्रंथों और किंवदंतियों में मिलते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह वह दिन है जब भगवान राम रावण को हराने के बाद अपने राज्य अयोध्या लौटे थे। उनकी वापसी से बहुत खुश होकर अयोध्या के लोगों ने उनके रास्ते को रोशन करने के लिए दीपक जलाए। इस प्रकार दिवाली के दौरान दीपक जलाने की परंपरा चली आ रही है। दिवाली की पूजा शुभ मुहूर्त में करना अच्छा माना जाता है।

पूजा का शुभ मुहूर्त

इस दीपावली यानी 12 नवंबर 2023 को शाम 6 बजे से लेकर 7 बजकर 57 बजे तक रहेगा। इसी के साथ  रात 12 बजकर 28 मिनट से 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इसमें लक्ष्मी पूजा करना सबसे मंगलकारी है।

प्रदोष काल में भी कर सकते हैं पूजा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें