Diwali Shubh Muhurat: दिवाली पर शुभ मुहूर्त में विधि विधान से करें मां लक्ष्मी की पूजा, धन और वैभव की होगी कृपा

Diwali Shubh Muhurat: दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जा रही है। ऐसे में इस दिन साफ-सफाई और रंगोली के अलावा मां लक्ष्मी की पूजा भी धूमधाम से की जाती है। माता लक्ष्मी की अराधना अगर आप सही लग्न में करते हैं तो आपके ऊपर धन धान्य की वर्षा होगी। अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए जानें पूजा का शुभ मुहूर्त।

अपडेटेड Nov 09, 2023 पर 2:27 PM
Story continues below Advertisement
दीपावली यानी 12 नवंबर 2023 को वृषभ लग्न शाम 6 बजे से लेकर 7 बजकर 57 बजे तक रहेगा।

Diwali Shubh Muhurat: दिवाली को रोशनी को त्योहार भी कहा जाता है। यह त्योहार हर साल कार्तिक महीने की अमावस को मनाया जाता है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। इस बार इस पर्व को 12 नवंबर 2023 को सेलिब्रेट किया जाएगा। राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले ज्योतिष ओमप्रकाश जोशी के मुताबिक इस बार दीपावली पर सिंह और वृषभ लग्न में लक्ष्मी पूजन करना शुभ है। इस मुहूर्त में पूजा करने से धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

जानिए कब है पूजा का शुभ मुहूर्त

ज्योतिष ओमप्रकाश जोशी ने बताया कि वृषभ व सिंह लग्न में लक्ष्मी की पूजा करना दिवाली पर शुभ है। इस दीपावली यानी 12 नवंबर 2023 को वृषभ लग्न शाम 6 बजे से लेकर 7 बजकर 57 बजे तक रहेगा। इसी के साथ सिंह लग्न रात 12 बजकर 28 मिनट से 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। यह मुख्य और स्थिर लग्न है, इसमें लक्ष्मी पूजा करना सबसे मंगलकारी है।

Dhanteras 2023: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने के क्या फायदे हैं, धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

प्रदोष काल में भी कर सकते हैं पूजा

ज्योतिष के मुताबिक प्रदोष काल में भी लक्ष्मी पूजन कर सकते है। इसका समय 5 बजकर 46 मिनट से लेकर 9 बजकर 4 मिनट तक और शुभ चौघड़िया 9 बजकर 4 मिनट से 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा चंचल चौघड़िया 2 बजकर 1 मिनट से लेकर 3 बजकर 40 मिनट तक श्रेष्ठ चौघड़िया में लक्ष्मी पूजन किया जा सकेगा।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।