Pitbull Bulldog Banned: बीते दिनों देशभर में कुत्तों (Dog Attacks) के हमलों में इजाफा हुआ है। सोसायटीज में पैट डॉग्स (Pet Dog Danger) का खौफ दूसरे लोगों के बीच बढ़ा है। ये हमले बड़ों से लेकर छोटों तक सबसे साथ हो चुके हैं। ऐसे में इन हमलों में ज्यादातर खतरनाक डॉग ब्रीड्स (Dangerous Dog Breeds) का नाम ही सामने आया है। सरकार ने ऐसे में इंसानों के लिए खतरनाक कुत्तों की ब्रीड्स पर बैन (Dog Breeds Banned) लगाने का मन बनाया है। अब से कोई भी भारतीय पिटबुल, बुलडॉग जैसी डॉग ब्रीड्स को इंपोर्ट (Dog Breeds Imported) नहीं करवा पाएंगे। केंद्र सरकार ने कुत्तों की बिक्री से लेकर ब्रीडिंग (Ban on Dog Breeding) के लिए भी लाइसेंस और परमिट (Ban on License) देना बंद करने के निर्देश दिए हैं।
सरकार ने पिटबुल-बुलडॉग की खरीद पर लगाया बैन
सिर्फ पिटबुल और बुलडॉग ही नहीं दिल्ली हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद रॉडवीलर, टेरियर, वोल्फ डॉग और मैस्टिफ्स को भी इस लिस्ट में शआमिल किया है। इन सभी को खतरनाक करार देते हुए इकी खरीद फरोख्त और भारत में इनकी ब्रीडिंग पर भी बैन लगा दिया है। राज्यों को पत्र लिखकर सरकार ने सभी से इसे जल्द-जल्द लागू करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को तीन महीने के अंदर सभी स्टेकहोल्डर्स से बात कर फैसला लेने के लिए कहा है।
पिटबुल-बुलडॉग की ब्रीडिंग पर भी लगा बैन
इसके साथ वर्तमान में जिन भी लोगों के पास इन ब्रीड्स के डॉग उन्हें इन्हें स्टेरलाइज करने का आदेश दिया गया है ताकि वो आगे ब्रीडिंग करवा कर इनकी प्रजाति को बढ़ावा ना दे। इसमें लगभग दो दर्जन खतरनाक डॉग्स की प्रजातियां हैं। इनमें ज्यादातर पिटबुल और रोटविलर जैसे डॉग्स कानाम सामने आया है। इन ब्रीड्स के ड़ग्स को रखने के लाइसेंस पर भी प्रतिबंध लगाने पर अदालत ने केंद्र सरकार को तीन महीने के अंदर निर्णय लेने के लिए कहा था।