Get App

अंडे का ये हिस्सा है जहर के समान, इन लोगों की सेहत का है दुश्मन, जानिए वजह

Egg: अंडे में बड़ी मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, फोलिक एसिड और अन्य की पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से मांसपेशियों और हड्डियों को ताकत मिलती है। लेकिन यह सबके लिए फायदेमंद नहीं है। कुछ लोगों को अंडा सेहत के लिए हानकारक साबित हो सकता है। जानिए किन लोगों को अंडे से दूर रहना चाहिए

Jitendra Singhअपडेटेड Jan 21, 2023 पर 11:17 AM
अंडे का ये हिस्सा है जहर के समान, इन लोगों की सेहत का है दुश्मन, जानिए वजह
कई ऐसी बीमारियां हैं, जिनमें मरीजों को अंडा खाने से परहेज करना चाहिए

अंडे (Egg) को प्रोटीन का सबसे रिच सोर्स माना जाता है। प्रोटीन के अलावा इसमें एंटीआक्सडेंट और मिनरल भी होते हैं, जो शरीर के लिए कॉफी फायदेमंद होते हैं। ये स्किन और बालों को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। अंडे से डिश बनाना बेहद आसान है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक अंडे को बड़े चाव से खाते हैं। एक अंडे में 6.3g प्रोटीन, 69mg पोटैशियम, रोजाना की जरूरत का 5.4 फीसदी विटामिन A, 2.2 फीसदी कैल्शियम और 4.9 फीसदी आयरन पाया जाता है। कहा जाता है कि रोजाना अंडा खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसके साथ ही दिमाग भी तेज होता है।

मांसपेशियों को मजबूत बनाने, कैंसर से बचने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। कुल मिलाकर अंडे के इतने ढेर सारे फायदे होने के बावजूद अंडा कुछ लोगों के लिए हानिकारक है। वहीं कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को अंडे से दूरी बनाकर रहना चाहिए। आइये जानते हैं किन लोगों से अंडे का सेवन करने से बचना चाहिए

शुगर के रोगी अंडे से रहें दूर

डायबिटीज के मरीजों को अंडे से दूर रहना चाहिए। वहीं इस मामले में वैज्ञानिकों की भी राय अलग-अलग है। NCBI पर छपी एक स्टडी रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने पाया कि अमेरिका में हर हफ्ते तीन या अधिक अंडे खाने वाले लोगों को डायबिटीज का जोखिम 39 फीसदी तक तक बढ़ गया। चीन में नियमित रूप से अंडे खाने वाले लोगों में डायबिटीज होने की संभावना अधिक थी। ऐसे में अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो डॉक्टर से पूछकर अपने डाइट में अंडे को शामिल करें। दरअसल इन रोगियों को कितना प्रोटीन लेना चाहिए इसकी सलाह डॉक्टर सही से दे सकते हैं। वहीं अगर आपका वजन ज्यादा हैं तो अंडे का सेवन करने से बचना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें