Get App

Electric Vehicles: नासिक में ट्रक पर लदे 40 इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने से हड़कंप, बड़ी घटना टली

हाल ही में एक Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर और Okinawa इलेक्ट्रिक बाइक में आग लग गई थी, जिससे कई ग्राहकों की चिंताएं बढ़ गई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2022 पर 4:27 PM
Electric Vehicles: नासिक में ट्रक पर लदे 40 इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने से हड़कंप, बड़ी घटना टली
मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने की वजह से बड़ा हादसा टल गया

महाराष्ट्र के नासिक में सोमवार को एक ट्रांसपोर्ट कंटेनर में लोड होने के बाद जितेंद्र इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Jitendra Electric Vehicles) के 40 इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लग गई। यह घटना जितेंद्र इलेक्ट्रिक व्हीकल्स फैक्ट्री के पास हुई। हालांकि, इस घटना में खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

अधिकारियों ने बताया कि मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम के समय से पहुंचने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। सूत्रों ने CNBC-TV18 को बताया कि स्कूटरों को बेंगलुरु ले जाया जा रहा था। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कंपनी ने कहा कि वह आग के मूल कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

आग लगने की घटनाओं से चिंता में ग्राहक

बता दें कि हाल ही में एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola electric scooter) और ओकिनावा इलेक्ट्रिक बाइक (Okinawa electric bike) में आग लग गई थी, जिससे कई ग्राहकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। सरकार ने ओला और ओकिनावा को उनके इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में आग लगने के मामले जवाब मांगा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें