Elvish Yadav Controversy: यूट्यूब स्टार और बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2 Winner) के विनर एल्विश यादव विवादों से घिरे रहते हैं। हाल ही में यूट्यूबर Maxtern सागर ठाकुर (You Tuber Sagar Thakur) के साथ उनकी हाथापाई हो गई। एल्विश यादव (Elvish Yadav Beating) ने अपने साथियों के साथ मिलकर सागर पर हमला कर दिया। बेरहमी से सागर की पिटाई की गई। वीडियो में सागर पर लात-घूसे बरसाते हुए एल्विश यादव (Elvish Yadav Viral Video) दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही एल्विश यादव अब लोगों के निशाने पर है।
Elvish Yadav की वीडियो हुई वायरल
Maxtern ने घटना की पूरी वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। सागर ठाकुर के मुताबिक एल्विश ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। लिखते हैं कि भाईसाब मुझेजान से मारने की धमकी दे गए हैं। मैं तो अकेला था। एल्विश भाई साथ में बहुत सारे बंदे लेकर आए थे। सब देखना क्या हुआ, हमारे पास रिकॉर्डिंग है। मैं तो ठीक हूं बस होंठ पर चोट आई है। ये भी आठ लोगों से लड़ने के बाद आई है।
Elvish Yadav ने Maxtern की कर दी पिटाई
सागर ठाकुर के मुताबिक एल्विश यादव उनकी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की भी कोशिश कर रहे थे ताकि वो शारीरिक रूप से विकलांग हो जाएं। मुझे एल्विश यादव से मिलने के लिए कहा गया था ऐसे में मुझे लगा कि सिर्फ बातचीत होगी। वो 8-10 गुंडों के साथ आया और भद्दी-भद्दी गालियां दी। साथ ही मेरी पिटाई भी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक सागर ठाकुर ने एल्विश यादव की मनव्वर फारुकी से मुलाकात पर कमेंट किया था जिससे तैश में आकर एल्विश ने इस घटना को अंजाम दिया।
Elvish Yadav के खिलाफ पहले भी हुए हैं कई केस
एल्विश के खिलाफ रेव पार्टी में सांपों के इस्तेमाल का भी केस रजिस्टर हो रखा है। इससे पहले भी एक रेस्तरां में वो एक आदमी के साथ मारपीट कर चुके हैं। एल्विश जबसे बिग बॉस ओटीटी से बाहर आए हैं वो किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी में फंस ही जाते हैं। ज्यादातर मामलों में वो फैंस पर भड़कने के लिए भी जाने जाते हैं।