Emergency Alert: क्या आपके फोन पर भी आया इमरजेंसी अलर्ट? जानिए क्या इसका मतलब

Emergency Alert: आज दोपहर 1.35 बजे सभी एंड्रॉयड फोन पर इमरजेंसी अलर्ट आया है। देश के स्मार्टफोन में टेस्ट फ्लैश भेजकर इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बहुत से यूजर्स के मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट के साथ मैसेज आया। यह मैसेज भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के जरिए भेजा गया है

अपडेटेड Aug 17, 2023 पर 3:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Emergency Alert: भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के जरिए इमरजेंसी अलर्ट के मैसेज भेजे गए

Emergency Alert: देश के लोगों के लिए आज का दिन कुछ अलग रहा। शुरूआत तो रोज़ाना जैसी ही थी, लेकिन दोपहर होते-होते लोगों के मोबाइल फोन के अचानक से ‘इमरजेंसी अलर्ट’ आने लगे। किसी को कुछ समझ नहीं आया। आम जनता हैरान, परेशान और कन्फ्यूज़न में नजर आई है कि आखिर ये Emergency Alerts क्यों आ रहे हैं। दरअसल केंद्र सरकार ने आज कई स्मार्टफोन पर टेस्ट फ्लैश भेजकर अपनी इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का टेस्ट किया है। कई यजूर्स के मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट के मैसेज आए। यह मैसेज भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के जरिए भेजा गया है। ये मैसेज एक टेस्टिंग सैंपल है। ये मैसेज सभी एंड्रॉयड यूजर्स के मोबाइल में दोपहर 1.30 बजे आया है।

अगर आपको भी इस तरह के मैसेज मिले हैं तो आप इन्हें इग्नोर कर सकते हैं। ऐसे मैसेज में भी किसी भी तरह की कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं हैं। ऐसे मैसेज नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (National Disaster Management Authority) की ओर से पूरे भारत में इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को भेजा गया है। इसका मकसद सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ाना और इमरजेंसी की स्थिति के दौरान समय पर अलर्ट देना है।

समय-समय पर आते रहेंगे ऐसे इमरजेंसी अलर्ट मैसेज


वहीं इस मामले में दूरसंचार विभाग के सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम ने कहा है कि मोबाइल ऑपरेटरों और सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम की इमरजेंसी अलर्ट ब्रॉडकास्ट क्षमताओं की कैपिबिलिटी और उनका असर का आकलन करने के लिए समय-समय इस तरह के टेस्ट किए जाएंगे। सरकार भूकंप, सुनामी और बाढ़ जैसी आपदाओं के लिए बेहतर तैयारी के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management Authority) के साथ काम कर रही है।

अब 1 व्यक्ति को मिलेंगे सिर्फ 4 सिमकार्ड, नई सब्सक्राइबर गाइडलाइंस का आज हो सकता है ऐलान- सूत्र

जानिए क्या है इमरजेंसी अलर्ट

Emergency Alerts में अचानक से एक नोटिफिकेशन पॉप-अप के रूप में मोबाइल फोन की स्क्रीन पर आ रही है। यह नोटिफिकेशन तकरीबन 30 सेकेंड तक डिस्पले पर दिखती रहती है। नोटिफिकेशन्स स्क्रीन पर फ्लैश होते ही मोबाइल वाइब्रेट होने लगता है। फोन की नोटिफिकेशन्स रिंगटोन भी बजने लगती है। ऐसा तब तक होता रहता है जब तक ही इस नोटिफिकेशन का जवाब नहीं दिया जाता है। इसे रिस्पॉन्ड करने के लिए यूजर को नोटिफिकेशन में दिया संदेश पढ़ना होता और फिर पर उसी में मौजूद ‘OK’ बटन दबाना होता है।

फोन पर आ रहे इमरजेंसी अलर्ट का क्या है मलतब ?

आपको बता दें कि अगर आपके पास भी ऐसे कोई Emergency Alerts के मैसेज आए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। ये अलर्ट सरकार की ओर से भेजे जा रहे हैं। यह इंडियन वायरलेस टेलीग्राफी रूल्स (Indian Wireless Telegraphy Rules), 2023 के तहत काम कर रहे हैं। Reliance Jio, Airtel और Vi सभी कंपनियों के मोबाइल नंबर पर ऐसे मैसेज मिलते रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।