बवासीर से पीड़ित कर्मचारी को बॉस ने नहीं दी छुट्टी, मांगा सबूत, भेज दी ऐसी तस्वीर कि उड़ गए होश

Bizarre News: बवासीर यानी पाइल्स गंभीर बीमारियों में से एक मानी जाती है। एक कर्मचारी पाइल्स से पीड़ित था और उसने बॉस से छुट्टी मांगी। जिस पर बॉस ने सबूत दिखाने के लिए कह दिया। इस पर कर्मचारी ने कुछ फोटो भेज दिए। जिसे देखकर बॉस के होश उड़ गए। सोशल मीडिया में अब इसकी खूब चर्चा हो रही है

अपडेटेड Oct 21, 2024 पर 4:11 PM
Story continues below Advertisement
Bizarre News: बॉस का इरादा शायद डॉक्टर का नोट देखने का रहा होगा। लेकिन कर्मचारी ने तो फोटो ही भेज दिए।

एक कर्मचारी ने सिक लीव लिया तो बॉस का पारा ही गरम हो गया। बॉस को लगा कि बहुत से कर्मचारी बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी लेते रहते हैं। ऐसे ही एक कर्मचारी को भी सबूत दिखने के लिए कह दिया। बॉस ने कर्मचारी से मेडिकल के पर्चे मांगे होंगे। इस बीच बताया जा रहा है कि कर्मचारी बवासीर यानी पाइल्स से पीड़ित था। ऐसे में उसने किसी तरह के मेडिकल पेपर के बजाय फोटो भेज दिए। इन फोटो को देखत ही बॉस के होश उड़ गए। यह खबर सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रही है।

बता दें कि बवासीर एक ऐसी बीमारी है। जिसमें बहुत दर्द होता है। गंभीर मामलों में खून भी बहने लगता है। आमतौर पर, बवासीर के इलाज में डॉक्टर गर्म पानी से स्नान करना, पर्याप्त आराम और मिर्चदार खाने से परहेज करने की सलाह देते हैं। बवासीर या पाइल्स से पीड़ित कर्मचारी का ऑफिस से छुट्टी मांगना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। उसने बहुत ही असहज स्थिति पैदा कर दी है।

रेडिट पोस्ट पर कर्मचारी ने किया खुलासा


कर्मचारी ने रेडिट पोस्ट पर इसका खलासा किया है। कर्मचारी ने बताया कि मैं बवासीर से पीड़ित हूं। मुझे चलने-फिरने और उठने बैठने में दिक्कत होती है। ऐसे में बॉस से मैंने बीमारी की छुट्टी मांगी। जिस पर बॉस सबूत दिखाने को कहा। बॉस को लग रहा है कि मैं झूठ बोल रहा हूं। कर्मचारी ने आगे बताय कि बॉस के सबूत मांगने पर मैंने पाइल्स की तस्वीरें भेज दी। कर्मचारी ने बताया कि अब मैं फोटो भेजकर बहुत ज्यादा परेशान हूं। मुझे डर है कि मैंने फोटो भेजकर कहीं कंपनी के किसी नियम का उल्लंघन तो नहीं कर दिया है। अगर कंपनी एक्शन लेती है तो क्या मैं HR या पुलिस की परेशानी में पड़ सकता हूं?

कमेंट्स की बारिश

कर्मचारी की इस पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट्स आए हैं। एक ने लिखा कि अब ये बॉस किसी भी कर्मचारी से सबूत मांगने की गलती नहीं करेगा। एक अन्य ने लिखा कि आपको पहले से पता होना चाहिए कि आप बीमार होने वाले हो। 7 दिन पहले ही उन्हें जानकारी देना चाहिए था। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह परेशान करने से क्या बॉस कभी किसी कंपनी को सफल बना सकते हैं? एक ने लिखा कि मुझे लग रहा है कि आज कल इस तरह की स्थितियां पैदा हो गईं हैं और लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है।

Auction: 70000 की गाय 9.25 लाख रुपये में बिकी, टूट गए सभी रिकॉर्ड, जानिए इस गाय की खासियत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।