Energy Drink: देश भर में गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है। ऐसे में सभी को कुछ ऐसे ड्रिंक्स की तलाश होती है। जिससे शरीर तरोताजा बना रहे। हालांकि फल और ग्रीन सैलेड से भी काफी फायदा मिलता है। लेकिन यह हर समय संभव नहीं है। लिहाजा तरोताजा और एनर्जेटिक रहने के लिए नेचुरल और देसी ड्रिंक्स से बेहतर कुछ भी नहीं है। दादा-दादी के समय से भी पहले से चले आ रहे हम आपको कुछ ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं। जिसके कई फायदे हैं। इसमें नुकसान कुछ भी नहीं है।
