30 हजार की सैलरी वाले इंजीनियर के पास, 30 लाख की टीवी और 100 डॉग्स, लोकायुक्त की टीम ने मारा छापा

मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में संविदा पर तैनात सहायक इंजीनियर हेमा मीणा के घर से छापे के दौरान करोड़ों की अवैध संपत्ति निकली है। हैरान करने वाली बात यह कि 13 साल की नौकरी के दौरान इंजीनियर ने अपनी आय से 332 फीसदी ज्यादा प्रॉपर्टी बना ली है। छापे में अभी तक टीम को 7 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी मिल चुकी है। संविदा पर तैनात इस कर्मचारी की रईसी ठाठ का अंदाजा इसी बात से लगया जा सकता है कि उसके घर पर 30 लाख रुपये का टीवी लगा हुआ था

अपडेटेड May 11, 2023 पर 7:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में संविदा पर तैनात सहायक इंजीनियर हेमा मीणा के घर से छापे के दौरान करोड़ों की अवैध संपत्ति निकली है

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की टीम ने एक इंजीनियर के घर पर छापा मारा है। मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में संविदा पर तैनात सहायक इंजीनियर हेमा मीणा के घर से छापे के दौरान करोड़ों की अवैध संपत्ति निकली है। हैरान करने वाली बात यह कि 13 साल की नौकरी के दौरान इंजीनियर ने अपनी आय से 332 फीसदी ज्यादा प्रॉपर्टी बना ली है।

30 हजार रुपये मंथली की सैलरी और जब्त हुए 7 करोड़ रुपये

छापे में अभी तक टीम को 7 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी मिल चुकी है। संविदा पर तैनात इस कर्मचारी की रईसी ठाठ का अंदाजा इसी बात से लगया जा सकता है कि उसके घर पर 30 लाख रुपये का टीवी लगा हुआ था। वहीं उनके फार्म से 100 से भी ज्यादा महंगे डॉग्स बरामद किए गए हैं। इनके लिए रोटी बनाने के लिए भी 2 लाख रुपये की मशीन लगाई गई है।


कर्मचारियों से बात करने के लिए इस्तेमाल करती थी वॉकी टॉकी

वहीं छापे के दौरान बंगले में बने गैराज में 20 लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई। लग्जीरियस लाइफ की शौकीन हेमा खुद को IPS अधिकारी बताती थीं। वे बंगले के कर्मचारियों से बात करने के लिए वॉकी टॉकी का इस्तेमाल करती थीं। उन्होंने अपने बंगले में जैमर लगा रखा था। उनके बंगले की कीमत भी 1 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। इसके अलावा उनके पास से भोपाल, रायसेन और विदिशा के कई गांवों से जमीन के दस्तावेज मिले हैं।

महाराष्ट्र: SC के फैसले पर संजय राउत ने एकनाथ शिंदे समेत 16 बागी विधायकों को बताया 'अयोग्य', उद्धव ने भी CM से मांगा इस्तीफा

साल 2020 में भी आय से अधिक संपत्ति की हुई थी शिकायत

संविधा अधिकारी हेमा मीणा के खिलाफ साल 2020 में भी आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। उन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हेमा मीणा के घर पर लोकायुक्त की टीम सुबह 6 बजे पहुंची थी। जहां पहले कर्मचारियों ने उनको रोक लिया पर टीम ने बताया कि वे सोलर पैनल चेक करने आए हैं जिसके बाद उनको बंगले में जाने दिया गया।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।