Eye Care: ऑफिस के इन दिनों ज्यादातर काम कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल फोन के जरिए हो रहे हैं। कई लोग 9 घंटे की शिफ्ट में लगातार इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से चिपके रहते हैं। जबकि कुछ लोग अपना समय काटने के लिए कोई मूवी, वेब सीरीज या सीरियल घंटों तक देखते रहते हैं। ऐसे लोग इस बात से अनजान होते हैं कि ज्यादा समय तक स्क्रीन पर रहने से उनकी आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है। इसका एक बड़ा कारण विटामिन्स की कमी भी है। आजकल ये समस्या बच्चों में बहुत देखने को मिल रही है। लोग इस समस्या को दूर करने के लिए हाई पॉवर के चश्में लगाने और दवाइयां लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
कंप्यूटर स्क्रीन और मोबाइल से अपनी आंखों की रक्षा करना बहुत जरूरी है। दरअसल, कंप्यूटर, लैपटॉप या फिर मोबाइल से निकलने वाली ब्लू रेज के कारण आंखों में सूखापन आ जाता है। लेकिन मोबाइल या लैपटॉप जैसे अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को यूज करते समय कुछ उपाय किए जाएं, तो आंखों के सूखापन को दूर किया जा सकता है।
स्मार्टफोन या टेबलेट का यूज करते वक्त लोग पलक झपकाना भूल जाते हैं। स्क्रीन को एकटक देखते रहने से ड्रायनेस की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इन्हें सुरक्षित रखने के लिए कोशिश करें कि आंखों को बीच-बीच में झपकाते रहें और आराम देते रहें। ऐसे ही अगर देर तक कंप्यूटर स्क्रीन या मोबाइल के सामने बैठे रहना आपकी मजबूरी है, तो आप ऐसे लैंस लगाएं। जिनमें से ब्लू रेज कट कर सकें। इसके लिए एंटी ग्लेयर ग्लास या ब्लू कट लैंस अच्छा विकल्प है। इससे आंखों पर सीधी रोशनी पड़ने के बजाए कट होकर निकल जाती है।
आंखों की ऐसे बढ़ाएं रोशनी
संतरे का जूस आंखों को हेल्दी रखने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। संतरा विटामिन C के मुख्य रूप से पाया जाता है। इस जूस को पीने से मोतियाबिंद के पैदा होने का जोखिम कम हो सकता है। आंखों के ब्लड वैसल्स की ताकत बनी रहती है।
गाजर के जूस में पाया जाने वाला विटामिन A आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इस जूस में विटामिन A की मात्रा अधिक होने से यह आंखों के रेटिनल हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद मिलती है। गाजर के इस जूस को आप टमाटर के जूस के साथ मिलाकर पिएंगे तो और भी फायदा होगा। इस जूस को सुबह नाश्ते के वक्त लेना ज्यादा कारगर होगा। ऐसा करने से धुंधलेपन आदि की समस्या खत्म होती है।
आंवले को भी विटामिन C का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके जूस को डाइट में शामिल करने से आंखों की दिक्कतें दूर होती है। आंवले का जूस पीने से आंखों का धुंधलापन दूर होता है। अगर आप चाहें तो इसको कच्चा फल भी खा सकते हैं।
चुकंदर में भी विटामिन A की मात्रा भरपूर होती है। चुकंदर में पाया जाने वाला ल्यूटिन और जेक्सैंथिन मैकुलर रेटिना को बेहतर बनाने में कारगर होते हैं।