Fake Egg: सर्दी हो या गर्मी बहुत से लोग लोग हेल्दी रहने के लिए अंडे का सेवन करते हैं। अंडे प्रोटीन का सबसे अच्छे सोर्स माने गए हैं। अंडों की डिमांड बाजार में हमेशा बनी रहती है। अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा-3 पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। लेकिन आपकी एक छोटी से भूल सेहत भी बिगाड़ सकती है। दरअसल, इन दिनों बाजार में नकली अंडा भी आने लगा है, जो केमिकल, रबड़ और ना जाने किन-किन चीजों से बना होता है। इसे गलती से भी डाइट में शामिल करना बहुत भारी पड़ सकता है। यह सेहत के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
