ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) के मामले इन दिनों काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसी तरह का एक और मामला मुंबई से भी सामने आया है। मुंबई में बिटकॉइन (Bitcoin) में पैसा लगाने के नाम पर एक टीचर के साथ फ्रॉड कर दिया गया। मुंबई की टीचर को जालसाजों ने बिटकॉइन में पैसे लगाने के नाम पर और उससे कई गुना प्रॉफिट कमाने का झांसा देकर चूना लगा दिया। जब तक टीचर को इस ठगी के बारे में पता चला तब तक उसके साथ लगभग 3.50 लाख रुपये तक की ठगी हो चुकी थी। महिला के इंस्टाग्राम पर इससे रिलेटेड एक मैसेज भी भेजा गया था।
