भारत की आजादी के बाद देश की बागडोर संभालने वाले पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है। देश अपने पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर देश के पहले प्रधानमंत्री को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा है, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने दिल्ली स्थित शांति वन पहुंचकर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नेहरू के कथन ‘हमें जो चाहिए, वह शांति की पीढ़ि के साथ प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, भारत भूमि में फैले सारे भारतवासी ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। भारत माता यही करोड़ों-करोड़ जनता है और भारत माता की जय उसकी भूमि पर रहने वाले इन सबकी जय है। पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत माता की जय में किसानों की जय है, जवानों की जय, श्रमिकों की जय है।
वहीं महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता नवाब मलिक ने भी नेहरू की जयंती पर उन्हें याद किया है। उन्होंने लिखा, भारत के पहले प्रधानमंत्री, राजनेता और दूरदर्शी विद्वान पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन। उन्होंने बाल दिवस के मौके पर सभी बच्चों को भी बधाई दी है।
बता दें कि पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 में उत्तर प्रदेश के अब इलाहबाद में हुआ। उन्होंने 27 मई 1964 को नई दिल्ली में अंतिम सांस ली थी। आजादी के बाद उन्होंने करीब 17 वर्षों तक देश की कमान संभाली। जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन को देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।