मांगी 'बिसलेरी' पर मिली 'बेस्टी', अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही पानी के बोतल की तस्वीर

हाल ही में एक एक्स (X) यूजर ने पानी की एक बोतल की तस्वीर को शेयर किया। देखते ही देखते यह तस्वीर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई यानी वायरल हो गई। वजह थी बोतल पर चिपका स्टीकर और उस पर लिखा नाम। बोतल पर ब्रांड की जो स्टीकर लगी थी उस पर ब्रांड नेम में बेस्टी लिखा हुआ था। जिसके बाद यूजर ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल भी हो गई।

अपडेटेड Oct 24, 2023 पर 7:41 PM
Story continues below Advertisement
हाल ही में एक एक्स (X) यूजर ने पानी की एक बोतल की तस्वीर को शेयर किया। देखते ही देखते यह तस्वीर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई यानी वायरल हो गई। वजह थी बोतल पर चिपका स्टीकर और उस पर लिखा नाम।

बिसलेरी (Bisleri), बेल्सरी, बिल्सेरी, ब्रिस्लेई, और अब बेस्टी। जी हां ये सब नाम एक ही प्रोडक्ट्स के हैं और वे प्रोडक्ट है बोतल में बंद होकर बिकने वाला पानी। दरअसल बिसलेरी पिछले कई सालों से भारत के सबसे फेमस बोतल बंद पानी का ब्रांड बना हुआ है। पर अब इसकी लोकप्रियता का आलम यह है कि आप किसी भी रैंडम सी बिकने वाली पानी की बोतल खरीद लीजिए। उस पर आपको बिस्लेरी से मिलते जुलते ब्रांड के नाम का स्टीकर चिपका हुआ मिल ही जाएगा। यहां तक कि अब इसे लेकर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर काफी मीम भी बन चुके हैं। अब एक ऐसी ही पानी के बोतल की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। जिस पर यूजर्स खूब मजे लेने के साथ साथ अलग अलग तरह के क्रिएटिव कमेंट भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पानी के बोतल की तस्वीर

हाल ही में एक एक्स (X) यूजर ने पानी की एक बोतल की तस्वीर को शेयर किया। देखते ही देखते यह तस्वीर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई यानी वायरल हो गई। वजह थी बोतल पर चिपका स्टीकर और उस पर लिखा नाम। बोतल पर ब्रांड की जो स्टीकर लगी थी उस पर ब्रांड नेम में बेस्टी लिखा हुआ था। जिसके बाद यूजर ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल भी हो गई।

सलमान के साथ फोटो ना लेने पर क्या था अशनीर का रिएक्शन, जानें किसे बोल दिया था भाड़ में जा तू | Moneycontrol Hindi


लोग दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन

इस पोस्ट को अभी तक कई सारे रीट्वीट्स और लाइक्स भी मिल चुके हैं। इसके अलावा उसे कई सारे लोग खूब सारे फनी कैप्शंस के साथ अपनी वॉल पर भी साझा कर रहे हैं। बोतल की फोटो को शेयर करने वाले ने अपने कैप्शन में लिखा कि हम बिसलेरी नाम की नकल करने के आखिरी दौर में पहुंच गए हैं। वहीं एक यूजर ने भी पानी के बोतल की तस्वीर पोस्ट की जिस पर बिल गेट्स एक्वा लिखा हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।