सलमान के साथ फोटो ना लेने पर क्या था अशनीर का रिएक्शन, जानें किसे बोल दिया था भाड़ में जा तू

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ एक ऐसी ही घटना को याद करते हुए अशनीर ने एक पॉडकास्ट पर बताया कि मैं सलमान खान से मिला हूं। उनको हमने स्पॉन्सर रखा था, तो उसके शूट के लिए मिला था। मैं उनसे शूट से पहले कंपनी के बारे में ब्रीफ करने के लिए मिला था। मैं उनके साथ तीन घंटे तक बैठा रहा। उनके मैनेजर ने मुझे बताया कि उनके साथ फोटो नहीं खिंचवानी है क्योंकि सर बुरा मान जाता हैं। मैंने कहा साले, मैंने बोला, फोटो नहीं खींचूंगा, भाग जा तू। मतलब ऐसी कौन सी हीरोपंती हो गई। मैंने उनसे कहा मैं तस्वीर नहीं लूंगा, तुम भाड़ में जाओ

अपडेटेड Oct 24, 2023 पर 5:29 PM
Story continues below Advertisement
शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन (Shark Tank India-1) में बतौर जज आने के बाद से अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) काफी फेमस हुए हैं।

शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन (Shark Tank India-1) में बतौर जज आने के बाद से अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) काफी फेमस हुए हैं। जहां इसके बाद उनके कई सारे फैंस हो गए हैं तो वहीं उनके कई सारे आलोचक भी बने हैं। अशनीर के फैंस और आलोचक दोनों ही इस वजह से बनते हैं कि क्योंकि अशनीर काफी बेबाकी से अपनी बात सामने रखते हैं। अशनीर से जुड़े कई सारे किस्से और वीडियो काफी वायरल होते रहते हैं। अब अशनीर का एक ऐसा ही किस्सा काफी वायरल हो रहा है।

अशनीर ने साझा की सलमान के साथ एक घटना

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ एक ऐसी ही घटना को याद करते हुए अशनीर ने एक पॉडकास्ट पर बताया कि मैं सलमान खान से मिला हूं। उनको हमने स्पॉन्सर रखा था, तो उसके शूट के लिए मिला था। मैं उनसे शूट से पहले कंपनी के बारे में ब्रीफ करने के लिए मिला था। मैं उनके साथ तीन घंटे तक बैठा रहा। उनके मैनेजर ने मुझे बताया कि उनके साथ फोटो नहीं खिंचवानी है क्योंकि सर बुरा मान जाता हैं। मैंने कहा साले, मैंने बोला, फोटो नहीं खींचूंगा, भाग जा तू। मतलब ऐसी कौन सी हीरोपंती हो गई। मैंने उनसे कहा मैं तस्वीर नहीं लूंगा, तुम भाड़ में जाओ।

दशहरा की बधाई देने फिर सोशल मीडिया पर लौटे विजय माल्या, बैंक हॉलिडे के दिन फिर किया पोस्ट | Moneycontrol Hindi


अशनीर ने की सलमान की तारीफ

इसके अलावा अशनीर ने सलमान की तारीफ भी की। अशनीर ने सलमान के इंटेलिजेंस और उनके बिजनेस स्किल की तारीफ भी की। अशनीर ने कहा कि सलमान काफी स्मार्ट बंदा है। मतलब वो जो लोगो को लगता है ना कि हवा में है, बंदा बहुत स्मार्ट है। उसको बिजनेस समझ आता है, उसको ब्रांडिंग समझ आती है। अशनीर ने कहा कि जब हम ऐड कर रहे थे तो सलमान ने मेरे से क्लियर बोल दिया कि देखो, मेरे को का लार्जर दैन लाइफ ही दिखाना, क्योंकि मैंने पिक्चर भी बनाई थी ट्यूबलाइट, वो पिट गई क्योंकि मेरे को उसने मंदबुद्धि दिखा दिया। और वो जनता को पसंद नहीं आता।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।