दशहरा की बधाई देने फिर सोशल मीडिया पर लौटे विजय माल्या, बैंक हॉलिडे के दिन फिर किया पोस्ट

विजय माल्या अपने फॉलोअर्स को कभी भी त्योहारों की शुभकामनाएं देना नहीं भूलते। आप इसे बिजनेसमैन की परंपरा प्रतिष्ठा अनुशासन कह सकते हैं। उनके दशहरा की बधाई देते ही लोगों ने उनके कर्जे की याद उन्हें दिला दी। लोग उन्हें माल वापिस लाने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में लोग बैंक हॉलिडे के दिन किए गए उनके पोस्ट की भी खिल्ली उड़ा रहे हैं।

अपडेटेड Oct 24, 2023 पर 2:36 PM
Story continues below Advertisement
अब लोग एक्स पर लिख रहे हैं - विजय -माल- ला।

Vijay Mallya Dussehra Posts: भगोड़े विजय माल्या ने फिर एक बार अचानक से अपनी मौजूदगी का एहसास करवाया। एक्स पर फिर एक बार विजय माल्या की पोस्ट सामने आई है। उन्होंने एक्स पर अपने फॉलोअर्स को दशहरे की बधाई दी। माल्या हमेशा से ही बैंक ह़ॉलिडे के दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए नजर आते हैं।


कर्जे में डूबा विजय माल्या

माल्या ने एक लिक्वर कंपनी, एयरलाइन, फॉर्मूला वन टीम और IPL के क्रिकेट क्लब में इनवेस्टमेंट की थी। मुसीबत तब बढ़ी जब उनपर करोड़ों का कर्जा हो गया और वो पैसा नहीं लौटा पाए। ऐसे में 2016 जब बैंकों ने उनसे रिकवरी की कोशिश की तो वो देश छोड़कर ही भाग गए। किंगफिशर एयरलाइन के फेल होने के बाद से विजय माल्या कर्ज में डूब गए। इसी के साथ उनके कई दूसरे बिजनेस भी ठप्प हो गए।

मैच के दौरान बड़बड़ाते नजर आए पाक क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद, जिन्न से गुफ्तगू का कर रहे दर्शक दावा!

लोगों ने मीम्स की कर दी बौछार

2012 में भारत सरकार ने एयरलाइन का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया था। कंपनी के महीनों तक इंजीनियर्स और पायलट्स को सैलरी नहीं दे पाने की वजह से ये फैसला लिया गया था। ऐसे में विजय माल्या हैपी पोंगल, सक्रांति, होली, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और ईद। अब सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन सामने आया है। अब लोग एक्स पर लिख रहे हैं - विजय -माल- ला।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।