Get App

भारतीय सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहा था फ्रॉड, पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने मिल कर किया पर्दाफाश

इस समय नौकरी दिलाने के नाम पर सबसे ज्यादा घोटाले सामने आए हैं। कई सारे लोगों को नौकरी मिलने के झूठे दावों में फंस कर अपनी मेहनत की कमाई को गंवाते हुए देखा गया है। अब एक इसी तरह के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। यह घोटाला भारतीय सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहा था। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इस घोटाले में करोड़ों रुपये की ठगी होने की बात सामने आई है।

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 23, 2023 पर 10:01 PM
भारतीय सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहा था फ्रॉड, पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने मिल कर किया पर्दाफाश
इस घोटाले में कथित तौर पर भारतीय भारतीय सशस्त्र बलों में नौकरी दिलाने का वादा कर 150 युवाओं से एक करोड़ रुपये की ठगी की गई थी

पिछले कुछ दिनों में अलग अलग तरह की फ्रॉड की घटनाएं सामने आई हैं। इसी क्रम में इस समय नौकरी दिलाने के नाम पर सबसे ज्यादा घोटाले सामने आए हैं। कई सारे लोगों को नौकरी मिलने के झूठे दावों में फंस कर अपनी मेहनत की कमाई को गंवाते हुए देखा गया है। अब एक इसी तरह के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। यह घोटाला भारतीय सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहा था। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इस घोटाले में करोड़ों रुपये की ठगी होने की बात सामने आई है।

पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने मिल कर किया पर्दाफाश

इस घोटाले का पर्दाफाश पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने मिल कर किया है। इस घोटाले में कथित तौर पर भारतीय भारतीय सशस्त्र बलों में नौकरी दिलाने का वादा कर 150 युवाओं से एक करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। इसके अलावा इस मामले में सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह रही है कि इस घोटाले को भारतीय सेना के एक भगोड़े की तरफ से ही अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामले के संबंध में चित्रदुर्ग के श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में हुबली निवासी 40 वर्षीय शिवराज वटागल, जो भारतीय सेना से भगोड़ा है और उसके साथी बीममावा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

बेंगलुरु की महिला ने 20 रुपये के कैरी बैग को लेकर किया था IKEA पर केस, अब कंज्यूमर फॉरम ने सुनाया 3,000 रुपये रिफंड का फैसला | Moneycontrol Hindi

बरादम की गईं कई सारी फर्जी चीजें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें