फ्रिज में इन चीजों को कभी न रखें, सेहत के लिए हो सकता है घातक

Fridge: बहुत से लोग फ्रिज में हर सामान रख देते हैं। ताकि ताजा बना रहे। लेकिन ऐसा करना गलता है। खाने-पीने का कोई भी सामान फ्रिज में रखने से पहले उसके बारे में जानना बहुत जरूरी है। कहीं ऐसा न हो कि जिसे आप ताजा समझ रहे हैं। उसे खाने से सेहत के साथ हम खिलवाड़ कर रहे हैं

अपडेटेड Jun 13, 2023 पर 1:39 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Fridge: कभी भी टमाटर, लहसुन, केला, आलू जैसी चीजें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए

Fridge: हमारी आदत होती है कि हम कुछ भी सामान लाकर उसे फ्रेश रखने के लिए सीधे फ्रिज में रख देते हैं। अगर ऐसा आप भी करते हैं तो सावधान होने की जरूरत है। यह आदत आप पर ही भारी पड़ सकती है। दरअसल कई ऐसी खाने की चीजें होती हैं, जिन्हें फ्रिज में रखने से उनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू पर गलत असर पड़ता है। इसी वजह से वह हेल्दी फूड भी आपके लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है। जो खाद्य पदार्थ भयंकर गर्मी में 4 से 6 घंटे में खराब होने का खतरा रहता है। वहीं फ्रिज के चलते कई दिनों तक खराब नहीं हो पाता है। ऐसे में घर में फ्रिज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह भी जानना जरूरी है कि फ्रिज में कौन सा सामान रखने से खराब हो सकता है।

शहद

शहद फ्रिज में रखने से टाइट हो जाता है। आप इसे खा नहीं पाएंगे। शहद को लेकर कहा जाता है कि इसे सालों तक रखा जा सकता है। इसके लिए फ्रिज की भी जरूरत नहीं होती है।


चॉकलेट

जब भी आप फ्रिज से चॉकलेट निकालते होंगे तो उस पर एक सफेद लेयर दिखती होगी। यह लेयर उस फैट की होती है जो चॉकलेट में नैचुरली मौजूद होता है। इसका सेहत पर तो कोई नुकसान नहीं होता। लेकिन यह चॉकलेट का स्वाद बिगाड़ सकता है। इसलिए चॉकलेट को स्टोर करने के लिए फ्रिज की जगह कोई और ऐसा कोना ढूंढें जहां रौशनी कम और थोड़ी ठंडक हो।

ब्रेड

अगर आप फ्रिज में ब्रेड को रखते हैं, तो ऐसा करना बंद कर दें। इसकी वजह ये है कि फ्रिज में ब्रेड स्टोर करने से यह जल्दी खराब हो जाती है। कड़क भी हो जाती है।

Diabetes: देश में 10 करोड़ डायबिटीज के मरीज, ये काम नहीं करने पर शरीर में बढ़ता है ब्लड शुगर का लेवल

टमाटर

टमाटर का इस्तेमाल लगभग हर प्रकार की डिशेज में होता है। लेकिन इसे फ्रिज में रखने से इनका स्वाद और इनकी बनावट दोनों खराब हो जाती हैं।

लहसुन

यह फ्रिज के लिए बनी ही नहीं है। ठंड की वजह से इसमें अंकुर निकल सकते हैं। इसके अलावा यह रबर की तरह लचीली भी हो सकती है। यह एक ऐसी चीज है जिसके लिए हवा का सर्कुलेशन बहुत जरूरी होता है।

केला

केले को कभी भी आपको फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसकी वजह ये है कि इससे इसका रंग, बनावट और स्वाद तीनों खराब हो जाते हैं। केला बाहर से काला पड़ने लगता है। इसके पोषक तत्वों में कमी आने लगती है।

कॉफी

जी हां कॉफी को भी कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसकी वजह है कि यह फ्रिज की नमी को अब्जॉर्ब कर लेती है। इसके बाद कड़क हो जाती है। इतना ही नहीं अन्य चीजों के कांटेक्ट में आने से कॉफी का स्वाद भी बिगड़ जाता है।

प्याज

इन्हें फ्रिज में रखने से ये मुलायम पड़ जाते हैं। अगर आप इन्हें लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो फ्रिज से दूर ही रखें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।