Friendship Day 2024 Wishes: फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को भेजें प्यार भरे ये मैसेज, खास अंदाज में दें शुभकामनाएं

Friendship Day 2024 Wishes: अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल यह आज 4 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। ऐसे में अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप डे के मौके पर जरूर बधाई दें। हम आपके लिए कुछ खास मैसेज, शायरी दे रहे हैं। जिन्हें अपने दोस्तों को भेज सकते हैं

अपडेटेड Aug 04, 2024 पर 11:23 AM
Story continues below Advertisement
Friendship Day 2024 Wishes: इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे हर 30 जुलाई को दुनियाभर के देशों में मनाया जाता है।

दोस्ती का रिश्ता दुनिया के हर रिश्तों से काफी स्पेशल माना जाता है। दुनिया में यह इकलौता ऐसा रिश्ता है जो बच्चा मां की पेट से बाहर आने के बाद बनाता हैं। इसके अलावा लगभग सभी रिश्ते पहले से ही तैयार होते है। देश भर में आज फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। स डे को अगस्त के पहले रविवार के दिन मनाया जाता है। ऐसे में आज (4 अगस्त 2024) लोग फ्रेंडशिप डे मना रहे हैं। इस दिन का मकसद दोस्ती का जश्न मनाने के साथ-साथ नए लोगों से मिलने और दोस्त बनाने के विचार को बढ़ावा देना है। वहीं, इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे 30 जुलाई को मनाया गया था।

अक्सर कई बातें आप अपने परिवार, या भाई बहन से शेयर नहीं कर पाते। ऐसी बातें आप आसानी से अपने दोस्तों से कर लेते हैं। फ्रेंडशिप डे को स्‍पेशल बनाने के लिए हम आपके साथ कुछ मजेदार और स्‍पेशल दोस्तों को समर्पित हिन्‍दी के मैसेज और शुभकामनाएं शेयर कर रहे हैं। जिन्हें आप अपने दोस्तों को भेज सकते हैं।

1 - दोस्ती कोई खोज नहीं होती

दोस्ती किसी से हर रोज नहीं होती


अपनी जिंदगी में हमारी मौजूदगी को बेवजह न समझना,

क्योंकि पलकें आखों पर कभी बोझ नहीं होती।।

Happy Friendship Day

2 - दोस्ती में दोस्त

दोस्त का खुदा होता है,

महसूस तब होता है जब वो जुदा होता है..!

हैप्पी फ्रेंडशिप डे दोस्त!

3 - आकाश पर निगाहें हो तेरी, मंजिले कदम चूमे तेरी

आज दिन है दोस्ती का, तू सदा खुश रहे ये दुआ है मेरी।

दोस्ती मुबारक

4 - दोस्ती वो नहीं जो समय के साथ मिट जाए,

राहों की तरह कट जाए।

दोस्ती तो वो प्यारा एहसास है, जिसमें सब कुछ सिमट जाए.

हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2024!

5 - दोस्त वो हैं जो बिन बोले ही सब कुछ समझ जाए,

और हमेशा हमारे साथ खड़े रहे।

फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं!

6 - तेरी मेरी यारी जैसे आसमां में चांद-तारों की महफिल।

मेरे दोस्त इस महफ़िल का मैं ध्रुव तारा हूं।।

जो तू मेरे संघर्ष समय का सारथी है।

तो मैं तेरी सफलताओं का किनारा हूं।

Happy Friendship Day

7 - दोस्ती भी क्या गजब की चीज होती है।

मगर ये भी बहुत कम लोगों को नसीब होती है।।

जो पकड़ लेते हैं जिंदगी में दामन इसका।

समझ लो कि जन्नत उनके बिलकुल करीब होती है।।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

बांके बिहारी मंदिर ने जारी की एडवाइजरी, हरियाली तीज में खाली पेट न आएं, भीड़ में दर्शन से बचें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।