दोस्ती का रिश्ता दुनिया के हर रिश्तों से काफी स्पेशल माना जाता है। दुनिया में यह इकलौता ऐसा रिश्ता है जो बच्चा मां की पेट से बाहर आने के बाद बनाता हैं। इसके अलावा लगभग सभी रिश्ते पहले से ही तैयार होते है। देश भर में आज फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। स डे को अगस्त के पहले रविवार के दिन मनाया जाता है। ऐसे में आज (4 अगस्त 2024) लोग फ्रेंडशिप डे मना रहे हैं। इस दिन का मकसद दोस्ती का जश्न मनाने के साथ-साथ नए लोगों से मिलने और दोस्त बनाने के विचार को बढ़ावा देना है। वहीं, इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे 30 जुलाई को मनाया गया था।
