G-20 Summit Delhi 2023: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस सहित अन्य G20 के नेता 9 और 10 सितंबर को होने वाले समिट से एक दिन पहले शुक्रवार (8 सितंबर) को भारत पहुंचेंगे। विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। G-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों और अन्य विदेशी मेहमानों का दिल्ली आना शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी में G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 8 सितंबर से 10 सितंबर तक दिल्ली के सभी स्कूल, कॉलेज और ऑफिस बंद रहेंगे। 9 सितंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय इस मेगा इवेंट में कम से कम दो दर्जन विश्व नेता भाग लेंगे। दिल्ली पुलिस ने VIP मूवमेंट के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में कुछ अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए हैं। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह लॉकडाउन जैसा नहीं है। जानिए, दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?
