G20 Summit: मुंबई में विदेशी मेहमानों ने जमकर लगाए ठुमके, देखें वीडियो

G20 Summit: मुंबई में G20 की बैठक 13 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। इसके लिए पुलिस ने इस हफ्ते से ट्रैफिक में पाबंदी लगाई है। इस बैठक में जी20 के सदस्य, अतिथि, देश – विदेश से कई लोग हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच विदेशी मेहमानों ने मुंबई के गिरगांव चौपाटी में पारंपरिक नर्तकियों के साथ जमकर थिरके

अपडेटेड Dec 14, 2022 पर 12:13 PM
Story continues below Advertisement
G20 में कुल 19 देश शामिल हैं। जी-20 प्रतिनिधि मंडल को कई ऐतिहासिक जगहों के दर्शन कराए जाएंगे।

G20 Summit: डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप (Development Working Group -DWG) G20 की बैठक मुंबई में 13 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। इसी हफ्ते से मुंबई में ट्रैफिक पर कई जगह पाबंदी लगाई गई है। यह बैठक सांताक्रूज (पूर्व) में होटल ग्रैंड हयात हो रही है। G20 की यह बैठक 16 दिसंबर तक चलेगी। इस बीच विदेशी मेहनानों ने बैठक के बाद मनोरंजन के लिए कुछ समय निकाल लिया। विदेशी मेहमान पारंपरिक नर्तकियों (traditional dancers) के साथ शामिल हो गए और जमकर ठुमके लगाए।

जिस जगह जी बैठक चल रही है। उन इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। मुंबई में ट्रैफिक के नए दिशा-निर्देश 16 दिसंबर तक लागू रहेंगे।

विदेशी मेहमान थिरके


वहीं, जी-20 के प्रतिनिधि मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर स्थानीय पारंपरिक नर्तकियों के साथ न सिर्फ शामिल हुए, बल्कि उनके साथ जमकर थिरके भी। विदेशी मेहमानों के डांस को कई लोगों ने अपने कैमरे में भी कैद किया। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत जी-20 प्रतिनिधि मंडल को अपने तमाम सदियों पुराने वास्तु, शास्त्रीय परंपरा के दर्शन कराएगी। इसके लिए भारतीय पुरातत्व विभाग (Archaeological Survey of India - ASI) के तमाम साइट पर डिनर पार्टियों का आयोजन किया जाएगा। इस योजना के तहत 50 जगहों पर करीब 200 आयोजन किए जाएंगे।

G20 Summit in Mumbai: महाराष्ट्र में होंगी 15 और बैठकें, अमिताभ कांत ने कहा- शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए बड़ा अवसर है G20

बेंगलुरु भारत के जी-20 प्रेसीडेंसी (G20 presidency) के तहत 13 से 15 दिसंबर के बीच पहले Finance and Central Bank Deputies (FCBD) के मीटिंग की मेजबानी कर रहा है। बता दे कि 1 दिसंबर से भारत G20 के प्रेसीडेंट के तौर पर काम कर रहा है। प्रधानमंत्री की ओर से इंडोनेशिया (Indonesia) के बाली (Bali) में नवंबर में हुए 20 मीटिंग में भाग लेने के बाद ही भारत को एक बार के लिए जी-20 का प्रेसीडेंट बनाया गया है।

जानिए G20 में कितने देश हैं शामिल

G20 में कुल 19 देश शामिल हैं। इमसें अर्जेंटीना (Argentina), ऑस्ट्रेलिया (Australia), ब्राजील (Brazil), कनाडा (Canada), चीन (China), फ्रांस (France), जर्मनी (Germany), भारत (India), इंडोनेशिया (Indonesia), इटली (Italy), जापान (Japan), साउथ कोरिया (South Korea), मैक्सिको (Mexico), रूस (Russia), सऊदी अरब (Saudi Arabia), दक्षिण अफ्रीका (South Africa), टर्की (Turkey), यूके ( the UK), अमेरिका (the USA) और यूरोपीय संघ (European Union -EU) शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।