सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत महत्व रखता है। यह त्योहार हर साल भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को मनाया जाता है। इस बार विनायक चतुर्थी का पावन पर्व आज यानी 7 सितंबर, शनिवार से शुरू हो रहा है। 10 दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है। गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की चतुर्थी से शुरू होता है।इस दौरान विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विधिवत पूजा की जाती है। इस बार गणेश चतुर्थी के अवसर पर रवि योग सुबह 6.02 मिनट से बन रहा है। इस शुभ योग में पूजा करने से सभी तरह के पाप मिट जाते हैं। वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 12.34 बजे से बनेगा।
