गंगा दशहरा पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लेकर उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी की घाटों पर श्रद्धालुओं की स्नान में जुटी हुई है। घाटों पर देर रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए गंगा घाट पर पहुंचे। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। मोक्षदायिनी के घाटों पर बड़ी संख्या में लोगों की भी़ड़ जुटी हुई है। अभी सिलसिला जारी है। गंगा दशहरा के मौके पर प्रयागराज, अयोध्या और हरिद्वार के गंगा घाटों पर भी भारी भीड़ है।
