Get App

Chhota Rajan Bail: जया शेट्टी हत्याकांड मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को मिली जमानत, उम्रकैद की सजा निलंबित

Chhota Rajan Bail: जया शेट्टी मध्य मुंबई के गामदेवी में स्थित 'गोल्डन क्राउन' होटल की मालकिन थीं। उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के गैंग से जबरन वसूली की धमकियां मिल रही थीं। 4 मई, 2001 को होटल की पहली मंजिल पर छोटा राजन गैंग के दो कथित सदस्यों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी थी

Akhileshअपडेटेड Oct 23, 2024 पर 12:23 PM
Chhota Rajan Bail: जया शेट्टी हत्याकांड मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को मिली जमानत, उम्रकैद की सजा निलंबित
Chhota Rajan Bail: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2001 जया शेट्टी हत्याकांड में अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर छोटा राजन को जमानत दे दी है

Chhota Rajan Bail: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2001 में मुंबई के होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या के संबंध में गैंगस्टर छोटा राजन को दी गई उम्रकैद की सजा बुधवार (23 अक्टूबर) को निलंबित कर दी। साथ ही हाई कोर्ट ने इस हत्याकांड मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन को जमानत दे दी है। बता दें कि जया शेट्टी मध्य मुंबई के गामदेवी में गोल्डन क्राउन होटल की मालिक थी। उन्हें छोटा राजन गैंग से जबरन वसूली की धमकियां मिल रही थीं। 4 मई, 2001 को होटल की पहली मंजिल पर छोटा राजन गैंग के दो कथित सदस्यों ने उन्हें गोली मार दी थी।

जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चह्वाण की खंडपीठ ने राजन को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी। फिलहाल, छोटा राजन अन्य आपराधिक मामले के संबंध में अभी जेल में ही रहेगा। इस साल मई में एक विशेष अदालत ने राजन को होटल व्यवसायी की हत्या के मामले में दोषी ठहराया था और उसे उम्रकैद की सजा सुनायी थी।

राजन ने सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में एक अपील दाखिल की थी। उसने सजा निलंबित करने और अंतरिम जमानत देने का अनुरोध किया था। मध्य मुंबई के गामदेवी में 'गोल्डन क्राउन' होटल के मालिक जय शेट्टी की चार मई 2001 को होटल की पहली मंजिल पर राजन गिरोह के कथित सदस्यों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

जांच से पता चला था कि शेट्टी को छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य हेमंत पुजारी से वसूली का फोन आया था और पैसे न देने के कारण उसकी हत्या की गई थी। वरिष्ठ क्राइम रिपोर्टर जेडे की हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहा राजन अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें