Get App

Gas Bill: घर पर पहुंचा 11 लाख का गैस बिल, देखते ही कपल के उड़ गए होश, जानिए पूरा मामला

Gas Bill: यूनाइटेड किंगडम के एक कपल को लंबा झटका लगा है। 44 साल की ली हेन्स और उनके 45 साल के पार्टनर वुडली को 11 लाख रुपये का गैस का बिल थमा दिया गया है। कपल का कहना है कि जब वो नए घर में शिफ्ट हुए तो उन्होंने गैस सप्लाई करने वाली एजेंसी के बारे में पता करने की पूरी कोशिश की है

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 27, 2023 पर 1:58 PM
Gas Bill: घर पर पहुंचा 11 लाख का गैस बिल, देखते ही कपल के उड़ गए होश, जानिए पूरा मामला
Gas Bill: कपल साल 2005 में नए घर में शिफ्ट हुए। इसके बाद वो गैस का बिल भुगतान नहीं कर पाए।

Gas Bill: अगर आपके घर पर बिजली बिल या गैस बिल लाखों रुपये का पहुंच जाए तो यह किसी झटके से कम नहीं होगा। बिल देखते ही लोगों के पैरों तले जमीन धंस जाएगी। कुछ ऐसा ही मामला यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में सामने आया है। कपल को हाल ही में अपनी जिंदगी का उस सबसे बड़ा झटका लगा, जब उन्हें 11 लाख रुपये का गैस बिल थमा दिया गया। कपल को साल 2005 से ही नहीं पता चल पा रहा था कि आखिर गैस का बिल कहां और कैसे जमा करें। गैस सप्लाई करने वाली कौन सी कंपनी है। अब 18 साल का बिल सीधे लाखों में पहुंच गया है।

44 साल की ली हेन्स (Lee Haynes) और उनके 45 साल के पार्टनर जो वुडली (Jo Woodley) साल 2005 में नए घर में शिफ्ट हो गए। बताया गया कि उनके घर में गैस की इतनी खपत हुई है, जो पिछले 18 सालों में हुई। जबकि कपल का दावा है कि इससे पहले कई दफा साल 2005 में उन्होंने गैस की इतनी बड़ी आपूर्ति या खपत के पीछे जिम्मेदार कारणों का पता लगाने की पूरी कोशिश की।

आखिर कैसे आया 11 लाख रुपये का बिल

मार्च महीने में कपल को गैस की सप्लाई करने वाली एजेंसी का पत्र मिला। जिसमें उनकी संपत्ति की जांच करने का जिक्र किया गया था। जून महीने में कपल को 11 लाख रुपये का गैस बिल थमा दिया गया। द मेट्रो न्यूज के मुताबिक, जब दंपत्ति साल 2005 में अपने घर में रहने आए, तो उन्होंने तुरंत घर के सभी बिलों का भुगतान करने की कोशिश की। लेकिन यह पता नहीं लगा पाए कि उनकी गैस का सोर्स कौन था। गैस सप्लाई करने वाली एजेंसी के बारे में जानकारी नहीं मिलने की वजह से वो गैस का बिल नहीं जमा कर पाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें