Get App

VIDEO: नौकरानी की शर्मनाक करतूत! खाने में मिलाती थी पेशाब, घिनौनेपन का वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार

Ghaziabad News: आरोपी महिला का नाम रीना है। वह दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक कॉलोनी में खाना बनाने का काम करती थी। रीना जिस परिवार के यहां खाना बनाती थी उन सबको पेट और लीवर में दिक्कत हुई तो उनका शक नौकरानी पर गया। इसके बाद उन्होंने किचन में मोबाइल का कैमरा खोलकर रख दिया। वीडियो में उन्होंने देखा कि रीना ने आटे में पेशाब करके उसे गूंथ दिया और उसी से रोटी बनाई

Akhileshअपडेटेड Oct 16, 2024 पर 4:56 PM
VIDEO: नौकरानी की शर्मनाक करतूत! खाने में मिलाती थी पेशाब, घिनौनेपन का वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार
Ghaziabad News: खाने में पेशाब मिलाकर परिवार को खिलाने की शर्मनाक खबर गाजियाबाद से सामने आई है

Ghaziabad News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान और परेशान करने मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी घरेलू सहायिका पर आटे के बर्तन में पेशाब करने और फिर उससे रोटी बनाने आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने नौकरानी के खिलाफ थाने में केस भी दर्ज कराया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का नाम रीना है। वह गाजियाबाद की एक कॉलोनी में स्थित एक घर में खाना बनाने का काम करती थी। घरेलू सहायिका की गंदी करतूत सामने आने के बाद पूरा परिवार सदमे में हैं।

दरअसल, रीना जिस परिवार के घर खाना बनाती थी उन सबको पेट और लीवर में दिक्कत हुई तो उनका शक नौकरानी पर गया। इसके बाद उन्होंने किचन में मोबाइल का कैमरा खोलकर रख दिया। रीना ने आटे में पेशाब करके उसे गूंथ दिया और उसी से रोटी बनाई। यह सब देखकर घर वाले लोगों के छक्के छूट गए। पीड़ित परिवार एक कारोबारी है। परिवार की एक महिला ने किचन में नौकरानी का वीडियो बनाया और उसे पुलिस को सौंप दी।

8 साल से कर रही थी गंदा काम

आरोपी महिला इस घर में करीब 8 साल से खाना बना रही थी। गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रहने वाली घरेलू सहायिका पर किचन के अंदर बर्तन में पेशाब करने और उससे रोटी बनाने का आरोप लगा है। परिवार ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें वह किचन के अंदर ही एक बर्तन में पेशाब करती हुई दिखाई दे रही है। आरोप है कि इसके बाद वह उसे बर्तनों पर डाल देती है और खाना बनाने में भी उसे मिलाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें