Get App

दुबई से आई महिला का सूरत एयरपोर्ट पर कराया एक्‍स-रे, फिर जो हुआ... आप सोच भी नहीं सकते

Gold Smuggling Dubai: एयरपोर्ट पर अक्सर तस्करी का सोना (Gold Smuggling) बरामद होने की खबर आती है। कई बार तस्कर पेट या फिर मलाशय जैसी संवेदनशील जैसी जगहों पर भी गोल्ड छिपाकर लाते हैं। ऐसे ही एक महिला सूरत एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुई है। उसके पास 41 लाख रुपये का सोना बरामद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 11, 2024 पर 3:19 PM
दुबई से आई महिला का सूरत एयरपोर्ट पर कराया एक्‍स-रे, फिर जो हुआ... आप सोच भी नहीं सकते
Gold Smuggling Dubai: सूरत एयरपोर्ट पर डेढ साल में 37 करोड रुपये का सोना पकड़ा गया है।

सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस बीच सोने की तस्करी भी तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में सूरत एयरपोर्ट पर एक महिला गिरफ्तार हुई है। दुबई से आई इस महिला पर सुरक्षा एजेंसियों को शक हुआ। इसके बाद एक्सरे कराया गया। महिला अपने मलाशय (Rectum) में दो कैप्‍सूल में सोना डालकर दुबई से भारत लाई थी। पिछले चार महीनों से यह महिला तस्‍कर हर महीने दुबई जा रही थी। इसी वजह से कस्‍टम और डायरेक्‍टोरेट ऑफ रेवेन्‍यू इंटेलिजेंस को इस पर शक हुआ था। 7 जून को यह जैसे ही यह महिला दुबई से सूरत एयरपोर्ट पर उतरी तो इसे रोक लिया गया था। इस तरह की खबरें अक्सर आती रहती हैं।

हर मामले में गोल्ड छिपाने का तरीका अलग-अलग हो सकता है। लेकिन, एक चीज अक्सर कॉमन रहती है, वो है किस जगह से सोना लाया जा रहा है। 100 में से 100 दफा मामला दुबई का ही होता है। अब सवाल उठता है कि दुबई के सोने में ऐसी क्या खासियत है, जिसके लिए लोग कानून तोड़ने के साथ ही अपनी जान पर खेलने में भी तनिक संकोच नहीं करते।

महिला के पास 41 लाख का सोना बरामद

सूरत से दुबई और शारजाह की फ्लाइट शुरू होने के बाद सोने की तस्‍करी के मामले काफी बढ गए हैं। पिछले डेढ साल में ही सूरत एयरपोर्ट से तस्‍करी कर लाया गया 37 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया जा चुका है। महिला के पास से 41 लाख रुपये कीमत का 550 ग्राम सोना बरामद हुआ है। इस महिला को पकड़ने में एयरपोर्ट पर लगे एडवांस्‍ड पैसेंजर इंफोर्मेशन सिस्‍टम से मदद मिली। यह सिस्‍टम तुरंत बता देता है कि कौन से यात्री ने कितनी बार और कब-कब विदेश यात्रा की है। इसी सिस्‍टम के जरिए कस्टम और डीआरआई अधिकारियों को पता चला कि एक महिला हर महीने दुबई जाकर वापस आ रही है। इसके बाद इस पर नजर रखी गई और इसे पकड़ लिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें