2023 में इस खिलाड़ी को किया गया Google पर सबसे ज्यादा सर्च, पीछे छूट गए Ronaldo और Messi

Google ने हाल ही में दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च किए गए एथलीट्स की लिस्ट। इस लिस्ट में शामिल खिलाड़ी 2023 में सर्च किए गए टॉप पर्सन हैं। हालांकि इस लिस्ट में कुछ ऐसे भी नाम हैं जो अचानक से उभरे हैं। हमेशा से ही चर्चित चेहरों को इस बार गूगल लिस्ट में जगह नहीं मिल पाई है।

अपडेटेड Dec 14, 2023 पर 3:09 PM
Story continues below Advertisement
2023 में Google पर सर्च किए गए 10 ट्रेंडिंग एथलीट में इनका नाम आया सामने

गूगल ने हाल ही में 2023 में लोगों द्वारा खास पर्सनालिटीज की सर्च लिस्ट शेयर की है। दुनिया की सबसे ज्यादा सर्च की गई इस लिस्ट में एक एथलीट के नाम ने सबको चौंका दिया है। गूगल की इस सर्च लिस्ट में नंबर एक पर फुटबॉल प्लेयर Damar Hamlin है। ये खिलाड़ी 2023 में सर्च किया गए टॉप पर्सन है। Lionel Messi, Cristiano Ronaldo और Kylian Mbappe जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ यूजर्स ने जमकर इस फुटबॉलर की जिंदगी में दिलचस्पी दिखाई है। फुटबॉलर होने के अलावा आखिर कौन हैं Damar Hamlin, क्या हैं उनकी उपलब्धियां, आखिर 2023 में क्यों उनका नाम इतना लिया जा रहा है-

एक मैच के दौरान हो गया हादसा

Damar Hamlin USA की नेशनल फुटबॉल लीग में Buffalo Bills के लिए खेलते हैं। 2021 NFL ड्राफ्ट के अंदर 212वें नंबर पर छठे राउंड के बाद 6 फुट और 200 पाउंड के इस खिलाड़ी को Buffalo Bills में लिया गया। NFL के लिए जगह बनाने से पहले Damar यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग में पढ़ाई कर रहे थे। 25 वर्षीय खिलाड़ी खास पॉजिशन सेफ्टी पर खेलते हैं। सेफ्टी एक खास डिफेंसिव पॉजिशन है जो लाइनबैकर और कॉर्नरबैकर के क्रॉस के बीच रहती है। गेम में सेफ्टी अक्सर डिफेंस की लास्ट लाइन होती है। खिलाड़ी का काम बेहद ही सिंपल होता है कि गेंद को खुद से आगे किसी भी हाल में नहीं जाने दिया जाए।

View this post on Instagram

A post shared by DaHamlin <3 (@d.ham3)


एक खास हार्ट प्रॉबल्म का हुए शिकार

जनवरी 2023 में Buffalo Bills के सेफ्टी पॉजिशन पर खेलने वाले इस खिलाड़ी को कार्डिएक अरेस्ट का सामना करना पड़ा। Cincinnati Bengals और Buffalo Bills के मैच के दौरान Tee Higgins को टैकल करते समय उनके साथ ये हादसा हुआ था। हिगिन का दायां कंधा और हेलमेट दमार की छाती पर जा लगा था। इस टैकल के कुछ मिनटों तक सब सही लग रहा था। वो उठे फेस मास्क को एडजस्ट किया और फील्ड में बिना किसी हरकत के गिर गए। मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मेडिकल ट्रीटमेंट के साथ-साथ CPR दिया गया। 20 मिनट तक मेडिकल टीम उनके साथ रही और इसके बाद एंबुलेंस में डालकर उन्हें University of Cincinnati ले जाया गया। पहले तो गेम को थोड़ी देर के लिए टाला गया लेकिन बाद में मैच को ही रद्द कर दिया गया। टीम ने बाद में बताया कि फील्ड पर ही Damar के दिल ने काम करना बंद कर दिया था।

लिस्ट में इस एथलीट ने किया टॉप

Damar को लगी भयानक चोट के बाद NFL के कई खिलाड़ी उनके सपोर्ट के लिए आगे आए। उनके सभी समर्थकों ने सिनसिनाटी और न्यूयॉर्क के ऑर्चर्ड पार्क में बिल्स के घरेलू स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हुए। लोग खिलाड़ी के साथ हुए हादसे से इतना दुखी थे कि बच्चों के लिए खिलौने खरीदने के लिए जिस GoFundMe पेज को Damar ने शुरू किया था। उस पेज पर उनके चोटिल होने के बाद पहले 24 घंटों में लगभग 5.5 मिलियन डॉलर का डोनेशन इकट्ठा हो गया। बाद में हुई जांच से पता चला कि हैमलिन को कार्डियक अरेस्ट कमोटियो कॉर्डिस नामक एक मेडिकल कंडीशन की वजह से आया था। ये कंडीशन तब पैदा होती है जब छाती पर गंभीर चोट लगने से दिल के इलेक्ट्रिक चार्ज में डिस्टर्बेंस आती है और दिल की नॉर्मल धड़कनें प्रभावित हो जाती हैं।

Budget 2024: क्या होता है बजट, कैसे 3 महीने में तैयार करती है सरकार, आपकी रसोई को सीधा करता है टारगेट

2023 में Google पर सर्च किए गए 10 ट्रेंडिंग एथलीट

1. दमर हैमलिन

2. किलियन म्बाप्पे

3. ट्रैविस केल्स

4. जा मोरेंट

5. हैरी केन

6. नोवाक जोकोविच

7. कार्लोस अल्कराज

8. रचिन रवीन्द्र

9. शुभमन गिल

10. काइरी इरविंग

Google पर 2023 में सर्च किए गए टॉप ट्रेंडिंग लोग

1. दमर हैमलिन

2. जेरेमी रेनर

3. एंड्रयू टेट

4. किलियन म्बाप्पे

5. ट्रैविस केल्स

6. जेना ओर्टेगा

7. लिल ताई

8. डैनी मास्टर्सन

9. डेविड बेकहम

10. पेड्रो पास्कल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।