Green Tea सेहत के लिए है फायदेमंद, कई बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, जानिए कब पीना चाहिए

Green Tea: ग्रीन टी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि ग्रीन टी बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करती है। इसके साथ ही यह यह वजन घटाने के लिए भी बेस्ट है। लेकिन सवाल यह उठता है कि ग्रीन टी अगर पिएं तो कब पिएं? क्या रात में सोने से पहले पीना सही रहेगा या सुबह खाली पेट

अपडेटेड Jun 22, 2023 पर 12:45 PM
Story continues below Advertisement
Green Tea: ग्रीन टी का सेवन बहुत ज्यादा नहीं करना चाहिए. इसको पूरे दिन में 2 से 3 कप पीना चाहिए

Green Tea: देश में बहुत से लोग हैं, जिनके सुबह की शुरुआत चाय के साथ होती है। आमतौर पर लोग दूध वाली चाय पीते हैं। अगर आप इस दूध वाली चाय के बजाय ग्रीन टी (Green Tea) से दिन शुरू करें तो ये आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आजकल बहुत से लोग ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं। कई लोग दूध और चाय छोड़कर ग्रीन टी को अपनी डाइट का हिस्सा बना चुके हैं। ग्रीन टी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है। इसे पीने से सिर्फ वजन ही कम नहीं होता है, बल्कि कई बीमारियों का खतरा दूर हो जाता है।

सवाल यह उठता है कि ग्रीन टी अगर पिएं तो कब पिएं? क्या रात में सोने से पहले पीना सही रहेगा या सुबह खाली पेट? एक्सपर्ट का मानना है कि ग्रीन टी बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करती है। इसको पूरे दिन में 2 से 3 कप पीना चाहिए। इससे ज्यादा पिएंगे तो सेहत के लिए नुकसान कर सकता है।

ग्रीन टी के फायदे


हार्ट की बीमारियां दूर करे

हार्ट (Heart) के मरीजों के लिए भी ग्रीन टी बहुत फायदेमंद मानी गई है। अगर आप कॉफी या चाय पीते हैं तो इसके बजाय ग्रीन टी पिएं। इससे कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद मिलती है। ग्रीन टी पीने से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम रहता है। ग्रीन टी का सेवन बहुत ज्यादा नहीं करना चाहिए। इसे पीने से दिल से संबंधित बीमारियां भी दूर होती हैं।

डायबिटीज कंट्रोल करे

डायबिटीज (Diabetes) को कंट्रोल करने में भी ग्रीन टी फायदेमंद है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। ग्रीन टी पीने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के मरीजों को ग्रीन टी पीना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

Diabetes: ब्लड शुगर लेवल कम होने पर शरीर से मिलते हैं ये लक्षण, फौरन हो जाएं अलर्ट

दिमाग को रखें एक्टिव

ग्रीन टी दिमाग (Brain) के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। ये एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। इससे ब्रेन को एक्टिव बनाने में मदद मिलती है। ग्रीन टी दिमाग के लिए रिफ्रेशमेंट का काम करती है।

कब पीना चाहिए ग्रीन टी?

डाइटिशियन के मुताबिक सभी लोगों को ग्रीन टी सूट करें यह जरूरी नहीं है। कुछ लोगों को खाली पेट ग्रीन टी पीने से कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नाश्ते से एक घंटे पहले आप ग्रीन टी पी सकते हैं। ग्रीन टी में टैनिन होता है। जिसकी वजह से आप इसे खाने से एक घंटे पहले लेंगे तो आपको कब्ज, पेट दर्द और पाचन या पेट संबंधी दिक्कतें ठीक हो जाएंगी। रात को सोने से पहले ग्रीन टी नहीं पीना चाहिए। ग्रीन टी का टेस्ट कड़वा होता है। ऐसे में कुछ लोग इसमें चीनी डाल देते हैं। इससे आपको फायदा नहीं मिलेगा।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Jun 22, 2023 12:45 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।