Get App

गुजरात: पुलिस के कुत्ते ने ऐसे सुलझाया करोड़ों की चोरी का केस, किसान के घर से चोरी हुए 1.07 करोड़ रुपए बरामद

पुलिस के अनुसार, एक 52 साल के किसान ने अपने गांव के पास लोथल पुरातात्विक स्थल के पास जमीन का एक टुकड़ा बेचा, जिससे उसे ₹1.07 करोड़ मिले। पुलिस ने कहा कि उन्हें अगले दिन चोरी की जानकारी दी गई और फिर उन्होंने इलाके के 30 संदिग्धों और 14 हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ शुरू की। चोरों जिस रास्ते से आए थे, उसका पता लगाने के लिए पुलिस पेनी के साथ एक डॉग स्क्वायड भी ले गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 18, 2024 पर 8:54 PM
गुजरात: पुलिस के कुत्ते ने ऐसे सुलझाया करोड़ों की चोरी का केस, किसान के घर से चोरी हुए 1.07 करोड़ रुपए बरामद
गुजरात: पुलिस के कुत्ते ने ऐसे सुलझाया करोड़ों की चोरी का केस

गुजरात के अहमदाबाद जिले में पुलिस के एक कुत्ते ने ₹1.07 करोड़ की चोरी के मामले को सुलझाने में मदद की और दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि डोबर्मन पेनी ने दो आरोपियों-बुद्धा सोलंकी और उसके साथी विक्रम सोलंकी को पकड़ लिया और पुलिस ने 12 अक्टूबर को कथित तौर पर चुराई गई पूरी रकम बरामद कर ली।

पुलिस के अनुसार, एक 52 साल के किसान ने अपने गांव के पास लोथल पुरातात्विक स्थल के पास जमीन का एक टुकड़ा बेचा, जिससे उसे ₹1.07 करोड़ मिले। कोथ पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर पीएन गोहिल ने कहा कि किसान 12 अक्टूबर को अपने घर पर ताला लगाकर किसी काम से आनंद जिले के तारापुर गया था।

गोहिल ने कहा, "किसान इस रकम से जमीन का एक और टुकड़ा खरीदने की योजना बना रहा था, इसलिए उसने 10 अक्टूबर को कैश को दो प्लास्टिक बैगों में भर दिया और उन्हें अपने जर्जर कच्चे घर के अंदर रख दिया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें