Gyanvapi Masjid Survey: ज्ञानवापी मामले में वाराणसी कोर्ट के आदेश के बाद आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की टीम ने सोमवार (24 जुलाई) सुबह से सर्वे का काम शुरू कर दिया है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ज्ञानवापी परिसर के पुरातात्विक सर्वे के लिए ASI की टीम रविवार को वाराणसी पहुंच गई थी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी की एक अदालत ने 21 जुलाई को काशी विश्वनाथ मंदिर के निकट स्थित मां श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष की मांग को स्वीकार करते हुए वजूखाने को छोड़कर पूरे ज्ञानवापी परिसर की पुरातात्विक एवं वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराने की अनुमति दी थी। ASI को सर्वे कर इसकी रिपोर्ट 4 अगस्त से पहले कोर्ट में देनी है।
