अपने आप ही एक्सरसाइज करने लग गए पार्क में जिम इक्विपमेंट्स, रात में दिखा खौफनाक नजारा

झांसी में भूत करते हैं एक्सरसाइज। ये हम नहीं ये वायरल हुई एक वीडियो का दावा है। इस वीडियो में आउटडोर जिम के इक्विपमेंट्स शोर करने लग गए। अपने आप हिल-डुल रहे जिम इक्विपमेंट्स को देख कर लोग पैरानॉर्मल एक्टिविटीज का दावा करने लगे। साथ में एक पुलिस अधिकारी भी दिखाई दे रहा है।

अपडेटेड Feb 02, 2024 पर 7:30 AM
@desimojito पर शेयर की गई वीडियो का स्क्रीनशॉट

इंटरनेट पर कई बार ऐसी वीडियो (Viral Video) आ जाती हैं जिनपर आप भरोसा नहीं कर सकते। स्कूल का एक दौर याद आता है जब हर तरफ मुक्ति धाम का एक फोटो वायरल हो रहा था। बच्चों के बीच एक कहानी सर्कुलेट हो रही थी कि दोस्तों का एक ग्रुप मुक्ति धाम घूमने गया था और वहां पर उन्होंने जब तस्वीर क्लिक की तो तस्वीर में कोई और भी कैप्चर हो गया। उस वक्त तो एडिटिंग, एआई, VFX की इतनी जानकारी नहीं थी। वो सच था या झूठ इसकी पुष्टि करने वाला भी कोई नहीं है। ऐसी ही कई पैरानॉर्मल एक्टिविटीज (Paranormal Activities) की वीडियो इंटरनेट पर छाई रहती हैं। जिसमें से एक झांसी में रात को जिम इक्विपमेंट्स की चहलकदमी की वीडियो सामने आई है। इस वीडियो को देख सभी हैरत में है।

वायरल हुई वीडियो

@desimojito नाम के एक यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में काली अंधेरी रात में झांसी के एक पार्क में ओपन जिम के इक्विपमेंट्स हिल रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे कोई उन पर एक्सरसाइज कर रहा हो। पास में ही एक पुलिस अधिकारी खड़ा है जो खुद भी हैरत में है कि ये सब चल क्या रहा है। बिना आदमी और किसी सपोर्ट के ये सब चीजें क्यों हलचल कर रही हैं।


अमेरिका के बाद अब इंग्लैंड में भी ब्याज दरों में बदलाव नहीं, कटौती को लेकर दिए ये संकेत

पुलिस ने सिरे से नकारा

अब कमेंट सेक्शन खोलिए तो आप पाएंगे कि लोग इस वीडियो में जिमिंग के पीछे कई वजहों का खुलासा कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि मिस्टर इंडिया जिम में आया है। दूसरे ने कहा कि भूत भी एक्सरसाइज करते हैं क्या? तीसरे यूजर का कहना है कि वाह अब पुलिस भूतों को जिम करते हुए देख रही है। ऐसे में पुलिस ने बताया कि एक बार जिम के इक्विपमेंट्स पर किसी ने ज्यादा ग्रीस लगा दी थी तो ये अपने आप हिलने लगे थे। तभी किसी ने झूले को धक्का दे दिया और वीडियो भी बना दिया। ये किसकी हरकत है हम ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।