Get App

अपने आप ही एक्सरसाइज करने लग गए पार्क में जिम इक्विपमेंट्स, रात में दिखा खौफनाक नजारा

झांसी में भूत करते हैं एक्सरसाइज। ये हम नहीं ये वायरल हुई एक वीडियो का दावा है। इस वीडियो में आउटडोर जिम के इक्विपमेंट्स शोर करने लग गए। अपने आप हिल-डुल रहे जिम इक्विपमेंट्स को देख कर लोग पैरानॉर्मल एक्टिविटीज का दावा करने लगे। साथ में एक पुलिस अधिकारी भी दिखाई दे रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2024 पर 7:30 AM
अपने आप ही एक्सरसाइज करने लग गए पार्क में जिम इक्विपमेंट्स, रात में दिखा खौफनाक नजारा
@desimojito पर शेयर की गई वीडियो का स्क्रीनशॉट

इंटरनेट पर कई बार ऐसी वीडियो (Viral Video) आ जाती हैं जिनपर आप भरोसा नहीं कर सकते। स्कूल का एक दौर याद आता है जब हर तरफ मुक्ति धाम का एक फोटो वायरल हो रहा था। बच्चों के बीच एक कहानी सर्कुलेट हो रही थी कि दोस्तों का एक ग्रुप मुक्ति धाम घूमने गया था और वहां पर उन्होंने जब तस्वीर क्लिक की तो तस्वीर में कोई और भी कैप्चर हो गया। उस वक्त तो एडिटिंग, एआई, VFX की इतनी जानकारी नहीं थी। वो सच था या झूठ इसकी पुष्टि करने वाला भी कोई नहीं है। ऐसी ही कई पैरानॉर्मल एक्टिविटीज (Paranormal Activities) की वीडियो इंटरनेट पर छाई रहती हैं। जिसमें से एक झांसी में रात को जिम इक्विपमेंट्स की चहलकदमी की वीडियो सामने आई है। इस वीडियो को देख सभी हैरत में है।

वायरल हुई वीडियो

@desimojito नाम के एक यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में काली अंधेरी रात में झांसी के एक पार्क में ओपन जिम के इक्विपमेंट्स हिल रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे कोई उन पर एक्सरसाइज कर रहा हो। पास में ही एक पुलिस अधिकारी खड़ा है जो खुद भी हैरत में है कि ये सब चल क्या रहा है। बिना आदमी और किसी सपोर्ट के ये सब चीजें क्यों हलचल कर रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें