इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के 2023 के सेशन की मेजबानी मुंबई में होगी। भारत ने शुक्रवार 19 फरवरी को इसकी मेजबानी का अधिकार जीता। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी का सेशन एक सालाना बैठक होता है, जिसमें ओलंपिक में शामिल सभी देशों के सदस्य ओलंपिक खेलों के आयोजन से जुड़ी अहम चीजों को तय करते हैं। इसी सेशन में यह भी तय किया जाता है कि भविष्य में ओलंपिक दुनिया के किस शहर में होगा।
