Happy Chocolate Day 2023 : वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है और आज 9 फरवरी को चॉकलेट डे है। इस महीने वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मंगलवार को पड़ रहा है। जब आप प्यार में होते हैं तो आपका हर दिन स्पेशल होता है लेकिन वैलेंटाइन डे आप अपने पार्टनर को चॉकलेट देकर उनके दिन को स्पेशल बना सकते हैं। 9 फरवरी को दुनियाभर में मनाया जाने वाला चॉकलेट डे वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन है। इस दिन लोग अपने दोस्तों को चॉकलेट उपहार में देते हैं और चॉकलेट से बने कई चटपटे व्यंजनों का मजा लेते हुए एक साथ दिन बिताते हैं।
ये है चॉकलेट डे का इतिहास
चॉकलेट की शुरुआत पहले एक कड़वे ड्रिंक के तौर पर हुई थी लेकिन बाद में ये टेस्टी चॉकलेट के रूप में बदल गई। पूरे वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट डे ही एक ऐसा दिन है जो स्वाद से जुड़ा है। ऐसा माना जाता है कि किसी व्यक्ति को खुश करने में चॉकलेट का बहुत बड़ा प्रभाव होता है। कोको बीन्स, चॉकलेट की बेसिक सामग्री में से एक है। ये अपने फायदों के लिए भी जानी जाती है।
हर कोई पसंद करता है चॉकलेट
एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट कर इस दिन को मनाया जाता है। चॉकलेट दुनिया भर में पसंद किए जाने के लिए जाने जाती हैं, भले ही आपकी उम्र और जगहा कुछ भी हो। ये एक ऐसा तोहफा है जो सबको खुश कर सकता है। यदि आप अपने दोस्त, गर्लफ्रेंड, पत्नी या पति, परिवार के लिए चॉकलेट लेना चाहते हैं तो उनका पसंदीदा स्वाद चॉकलेट डे के दिन न भूलें।
वैलेंटाइन से पहले होते हैं ये दिन खास
वैलेंटाइनड डे से एक हफ्ते पहले ही दिन शुरू हो जाते हैं। रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे और और आखिर में आता है वैलेंटाइन डे। हर एक दिन अपना महत्व होता है। चॉकलेट डे