Happy Holi 2024: होली पर मिटाएं दिलों की दूरियां, दोस्तों-रिश्तेदारों को शेयर करें ये शानदार मैसेज
Happy Holi 2024: रंगों का उत्सव होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। होली आपसी प्रेम, सद्भावना एवं भाईचारे का त्योहार है। परिवार को समाज से जोड़ने के लिए होली जैसे पर्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इस बार होली के मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शानदार होली के शुभ संदेश भेज सकते हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Mar 23, 2024 पर 6:32 AM
Happy Holi 2024: गुजिया की मिठास, रंगों से नई उमंग… होली पर भेजें दिलचस्प मैसेज
Happy Holi 2024: होली का त्योहार 25 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन सभी लोग गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे से गले मिलते हैं और आपस में रंग खेलते हैं। यह त्योहार आपस में प्यार बांटने का दिन है। रंगों के इस त्योहार को हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा होता है। पूरे देश में होली की धूम नजर आ रही है। होलिका दहन का दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर पड़ता है। हिंदी महीनों में फाल्गुन महीना साल का आखिरी महीना होता है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई के जीत के रूप में मनाया जाता है।
होली उन त्योहारों में से एक है जो सभी धार्मिक भेदभावों को भूलकर खेला जाता है। यह त्योहार भाईचारे और समानता के संदेश को बढ़ावा देता है। होली के अवसर आप एक दूसरों को होली की शुभकामना संदेश भेजकर रंगों के उत्सव को बड़े उमंग और उत्साह के साथ मनाएं। हम आपके लिए कुछ शानदार संदेश मैसेज लेकर आए हैं। जिन्हें आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजकर Happy Holi कह सकते हैं।