Credit Cards

New Year 2024: कौन से देश मनाते हैं सबसे पहले नया साल, किसका आता है आखिरी नंबर

Happy New Year 2024: नया साल फिर बाहें फैलाए आ गया है। वैसे भारत में तो रात 12 बजे नया साल मनाया जाएगा लेकिन पूरी दुनिया में अलग-अलग देशों में अलग-अलग समय में न्यू ईयर सेलिब्रेट करना होता है। न्यूजीलैंड और जापान जैसे देशों में भी न्यू ईयर बल्कि पहले नहीं आता है, देखिए कौन से देश हैं लिस्ट में-

अपडेटेड Dec 31, 2023 पर 8:54 PM
Story continues below Advertisement
नया साल इन देशों में किया जाता है सबसे पहले सेलिब्रेट

हर कोई नए साल के स्वागत के लिए एक्साइटेड रहता है। 2023 जिंदगी के सभी पन्नों को भरते हुए फिर 2024 में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। ऐसे में आशा से भरा ये नया साल सभी के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आने ही वाला है। न्यू ईयर का काउंट डाउन सभी देशों में काफी अलग-अलग वक्त पर होता है। कुछ देशों में सबसे पहले नए साल का स्वागत हो जाता है वहीं कुछ देशों को सबसे आखिर में इसे सेलिब्रेट करने का मौका मिलता है।

प्रशांत द्वीपों में सबसे पहले आता है नया साल 2024

2024 लीप ईयर होने वाला है। हर साल जहां 365 दिन बारह महीनों के मिलाकर होते थे वहीं इस साल 366 दिन रहेंगे। ऐसे में सबसे पहला नया साल पैसिफिक आइलैंड ऑफ टोंगा में मनाया जाता है। यहां 1 जनवरी सुबह 10 बजे GMT और 31 दिसंबर 3.30 दोपहर IST के मुताबिक मनाई जाती है। पैसिफिक द्वीप टोंगा, सामोआ और किरिबाटी वो देश हैं जहां नया साल सबसे पहले मनाया जाता है। इन देशों के सेलिब्रेशन के बाद बाकि देश अपना उत्सव शुरू करते हैं।

हैप्पी न्यू ईयर 2024 सबसे आखिर में इन देशों में होगा सेलिब्रेट

ऐसे में पूरी दुनिया का चक्कर लगाने के बाद सबसे आखिर में नया साल Howland और Baker द्वीप पर मनाया जाता है। अमेरिका के नजदीक बसे ये द्वीप धरती के सबसे आखिरी देश हैं जहां नया साल सबसे आखिर में सेलिब्रेट किया जाता है। ये नए साल को हरी झंडी दोपहर 12बजे GMT और शाम 5.30 बजे IST को दिखाते हैं।

Year Ender 2023: बिना कुछ किए फेमस हो गए ये लोग, Orry से लेकर इन सेलेब्स का है नाम


जानिए न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का अलग-अलग वक्त

पूरी दुनिया में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का वक्त अलग-अलग है।  31 दिसंबर को 3.30pm IST पर न्यूजीलैंड में नया साल आ जाता है। ऑस्ट्रेलिया का नंबर इससे अगला होता है जहां 6.00pm IST पर  और जापान, साउथ कोरिया और नॉर्थ कोरिया में 8.30pm IST पर नया साल आता है। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में 11.45pm IST और पाकिस्तान में 12.30am IST पर न्यू ईयर सेलिब्रेट होता है। वहीं भारत और श्रीलंका में 12.00am IST पर न्यू ईयर को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 31, 2023 8:52 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।